हाईवे पर कांवड़ देखने गई युवती को कार ने मारी टक्कर, मौत

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाइवे पर लालूखेड़ी फ्लाईओवर के पास शिवरात्रि पर कांवड़ देखने पहुंची 22 वर्षीया युवती प्रीति को सड़क पर करते समय कार ने टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई। कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा कर चालक को कार सहित पकड़ उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों से बचाया। घायल युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहंजनी जाटान निवासी बिजेंद्र की बेटी प्रीति अपनी दो सहेलियों के साथ बीती देर रात कांवड़ देखने के लिए आई थी। लालूखेडी पुल से पहले सड़क पार करने के दौरान उसकी दोनों सहेली तो दूसरी तरफ चली गई, लेकिन प्रीति शामली की तरफ से आ रही कार को देखकर वापस जाने लगी। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। युवती कार के नीचे फंस गई, तब कार उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह देखकर कांवड़ देख रहे ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने चालक को कार सहित पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर डाली। हादसे की सूचना मिलने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चालक को कार सहित पकड़ा गया हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने टोल पर खुलवाया रोहाना खुर्द का अवैध बेरियरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »