MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में धांधली का खेल इतनी सफाई और निडरता से खेला जा रहा है, इसकी बानगी गाहे-बगाहे सामने आती ही रहती है। यहां जनता के लिए होने वाले कामकाज की हालत क्या हो, जबकि ईओ आवास के रेनोवेशन में ही ठेकेदार फर्म के द्वारा आंख में धूल झौंकने का काम करते हुए नए स्टीमेट में नए दाम के सामाने के बदले पुराने खिड़की-दरवाजे ही कील-कांटों से ठोंककर फिर से लटका दिए गए। जबकि इनको नया लगाये जाने का अनुबंध किया गया था। ईओ प्रज्ञा सिंह ने जब यह देखा तो वो भी ठेकेदार की हरकतों से अचम्भित हो गईं और उन्होंने पालिका के निर्माण विभाग से ईओ आवास के रेनोवेशन का स्टीमेट तलब किया तो ठेकेदार की हरकत की सारी पोल खुल गई। ईओ की नाराजगी के बाद ठेकेदार ने नए दाम पर लगाये गये पुराने माल को उतारकर भूल सुधार की, लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

साल 1950 में टाउनहाल में पालिका भवन का निर्माण हुआ था, इसी के आसपास उत्तरी सिविल लाइन में ईओ आवास का भी निर्माण किया गया। तब से लेकर इस आवास की दयनीय स्थिति की किसी ने सुध नहीं ली। जबकि करीब इन 70 सालों में 58 अधिशासी अधिकारी नगरपालिका में तैनात रह चुके हैं। इनमें से अधिकांश इसी ईओ आवास में रहे। कुछ अपने परिवारों के साथ भी यहां पर रहे हैं। पिछले कुछ दशकों से तो ईओ आवास पूरी तरह से जर्जर सा हो रहा था। निवर्तमान ईओ हेमराज सिंह के समय में तो इस आवास की छत से मलबा दो बार उस समय गिरा, जबकि हेमराज कमरे में सो रहे थे। 17 फरवरी 2024 को प्रथम श्रेणी की अफसर प्रज्ञा सिंह ने पालिका में पहली महिला ईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया तो वो ईओ आवास की हालत देखकर काफी मायूस हुई। इसको रहने लायक बनाने के लिए उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से रेनोवेशन कराये जाने का आग्रह किया। इसके बाद निर्माण विभाग ने ईओ आवास के रेनोवेशन का स्टीमेट बनाकर इसका टैण्डर निकाल दिया। वान्या कंस्ट्रक्शन को यह ठेका मिला और ठेकेदार अभिषेक कुमार ने काम शुरू करा दिया।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से बढ़ी ठंड

सूत्रों के अनुसार ईओ आवास के इस रेनोवेशन पर पालिका ने बोर्ड फंड से करीब 6 लाख रुपये का बजट खर्च किया है। इसके लिए निर्माण विभाग से अवर अभियंता के द्वारा ईओ आवास का निरीक्षण करने के उपरांत आवश्यकता के अनुरूप कार्य को लेकर स्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें फर्श और दीवारों पर टाइल्स, लाइटिंग, खिड़की और दरवाजे पुराने हटाकर उनको नये लगाने, मुख्य द्वार को बदलना, द्वार पर लाइटिंग और रंग-रोगन आदि कार्य कराये जाने शामिल थे। इस रेनोवेशन में पूरी तरह से नया सामान ही लगाने के लिए सशर्त अनुबंध ठेकेदार फर्म वान्या कंस्ट्रक्शन के साथ किया गया था, लेकिन ठेकेदार फर्म ने इसमें खेला कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार फर्म के द्वारा ईओ आवास से उतारे गये पुराने खिड़की और दरवाजों को ही मरम्मत कर कील-कांटे दुरुस्त करते हुए वापस वहीं टांग दिया गया, जबकि स्टीमेट में नये खिड़की और दरवाजे शामिल किये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  IPS SANJEEV-3 दिन, 8 मुठभेड़, 10 शातिर बदमाश गिरफ्तार

कार्य होने के दौरान जब ईओ प्रज्ञा सिंह ने निरीक्षण किया तो वो पुराना सामान ही देखकर भड़क गई और स्टीमेट तलब कर लिया। इसमें नया सामान लगाने की शर्त शामिल होने के बाद ईओ ने ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई और निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी। तब कहीं जाकर ईओ आवास पर स्टीमेंट के तहत अनुबंध की शर्तों के अनुसार रेनोवेशन का कार्य किया गया। इस सम्बंध में पालिका के सहायक अभियंता सिविल अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि रेनोवेशन के काम में थोड़ा बहुत पुराना भी चलता है। इसमें जो चलने वाला सामान होता है, उसको मरम्मत करके लगाया जा सकता है। इसमें खेल होने जैसी कोई बात नहीं है। न ही ठेकेदार ने जानबूझकर किसी शर्त का उल्लंघन करते हुए सामान लगाया है। उन्होंने कहा कि ईओ मेडम ने स्टीमेट जरूर मंगाया था, ताकि वो रेनोवेशन में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ले सकें। वहीं ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि रेनोवेशन में शामिल कार्यों की जानकारी के लिए उन्होंने जेई निर्माण से स्टीमेट तलब किया था। उनको जानकारी मिली थी कि ठेकेदार ने उतारे गये पुराने खिड़की दरवाजे और दूसरा सामान ही मरम्मत कर लगा दिया है। इसको बाद में ठेकेदार द्वारा सुधार करते हुए हटा लिया गया था। इसमें कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पुलिस होली छुट्टी रद्द, सभी जिलों में सतर्कता

तीन दिन के अवकाश पर गईं ईओ प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ईओ प्रज्ञा सिंह गुरूवार को तीन दिन के अवकाश पर लखनऊ चली गईं हैं। उनको 27 अपै्रल को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन निदेशक के द्वारा बुलाई गई मीटिंग में भी प्रतिभाग करना है, इसके साथ ही अन्य विभागीय कामकाज भी निपटाने हैं। रविवार तक ईओ प्रज्ञा सिंह अवकाश पर रहेंगी और सोमवार को वो कार्यालय ज्वाइन करेंगी। ऐसे में सोमवार तक पालिका में दो कर अधीक्षक का मामला लटके रहने की संभावना है। क्योंकि गुरूवार तक चेयरपर्सन के योगदान आख्या के सम्बंध में आदेश ईओ को प्राप्त नहीं हुए थे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ‘बदमाशों के देवता’ का पुलिस ने किया एनकाउंटरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से बढ़ी ठंड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गौशाला में गौकशी को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, एसपी सिटी को दिया ज्ञापनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »