अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम

मुजफ्फरनगर। धर्म और समाज के प्रति एक सच्ची संरक्षक बनकर समर्पित रहने वाली राजमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल स्थित उनके स्मारक स्थल पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम उमड़ा नजर आया। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार का पूरा समावेश यहां पर बना दिखा। यूपी सरकार के दोनों मंत्रियों, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ ही आम और खास लोगों ने यहां अपनी उपस्थित दर्ज कराकर रानी होलकर के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए उनको सच्ची देशभक्त और धर्म रक्षक करार दिया। इसके साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

देवी अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा आयोजन समिति के द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया। यहां पर समिति के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह धनगर के नेतृत्व में हवन प्रारम्भ हुआ और इसके उपरांत यहां वीआईपी मेला लगा नजर आया। स्मारक पर लगी होलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने राजमाता के त्याग, तप, न्यायप्रियता और जनकल्याण के अद्वितीय आदर्शों को स्मरण करते हुए अपनी पुष्पांजलि देने के साथ ही नमन किया। यहां पर पहुंचे यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे एक महान धर्मप्रेमी, दानवीर एवं जनता की सच्ची संरक्षक थीं, जिनका सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने भगवान शिव की भक्त महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई ने कलकत्ता से बनारस तक की सड़क, बनारस में अन्नपूर्णा का मन्दिर, गया में विष्णु मन्दिर बनवाये। इसके अतिरिक्त इन्होंने घाट बनवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया, मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्नक्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मंदिरों का जीर्णाे(ार करते हुए उनमें शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन हेतु विद्वानों की नियुक्ति की। उन्होंने सभी से उनके आदर्श अपनाकर देश, धर्म और समाज के हितों को लेकर योगदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे ललित मोहन के सिपाही

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्मरण किया। यहां उन्होंने रानी होलकर को त्याग की प्रतिमूर्ति, संस्कृति की संरक्षिका बताते हुए कहा कि उनकी त्रिशताब्दी जन्म जयंती हमें सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित कर रही है। अपने विलक्षण प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण से उन्होंने ‘राजसत्ता’ को जनसेवा का एक बड़ा माध्यम बनाया और स्वयं को जनमानस की ‘लोकमाता’ के रूप में प्रतिष्ठित किया। देशभर में काशी विश्वनाथ से लेकर के अनेकानेक तीर्थ स्थलों के पुनरु(ार, मंदिरों के निर्माण और भारतीय संस्कृिति के संरक्षण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कहा कि उनकी जयंती केवल एक स्मरण नहीं बल्कि यह भारत को अपनी मूल जड़ से जोड़ने वाली सेवा, त्याग और संकल्प की प्रेरणा है। समारोह में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया। दोपहर बाद कच्ची सड़क स्थित मां भगवानी देवी मंदिर केवलपुरी से अहिल्याबाई होलकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई, इसमें अनेक झांकियां और बैंड बाजों के साथ सैंकड़ों लोग शामिल रहे। यह शोभायात्रा कच्ची सड़क से शिव चौक होकर टाउनहाल और वहां से वापस देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, रामनिवास पाल, शिवकुमार पाल, अरविंद धनगर, सभासद कुसुमलता पाल, राजेश पाराशर, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, सत्यपाल पाल, सभासद अमित कुमार, हनी पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, दर्शन सिंह धनगर, नन्दकिशोर, दिनेश धनगर, देवेन्द्र पाल, अनुज धनगर, बबलू धनगर, राजवीर पाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीर

सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं ने भी किया याद

रूड़की रोड स्थित अहिल्याबाई होलकर स्मारक पर 300वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर कटारिया, नगराध्यक्ष रंजन मित्तल, बसपा नेता प्रेमचंद गौतम, पुष्पांकर पाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भी पहुंचकर अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया और उनके जीवन संघर्ष को अद्वितीय बताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नजाकत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कुकर्म करने पर किया गया कत्ल

अंजू अग्रवाल ने किया अहिल्याबाई को नमन

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन अंजु अग्रवाल ने भी अस्पताल तिराहे पर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और सामाजिक कार्यों को याद किया। इस दौरान अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद धनगर, राजबीर पाल आदि ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान किया। अरविंद धनगर ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर को भगवान जैसा दर्जा ही दिया गया है। भगवान विष्णु और युधिष्ठिर के बाद अहिल्याबाई को ही सनातन समाज में पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंगजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »