राजस्थान प्रसाद चढ़ाने जा रहे मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं की बस का हाईवे पर हादसा

बागपत। मेरठ बागपत हाईवे पर हुई भीषण दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी बस बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। सभी घायल मुजफ्फरनगर से राजस्थान प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। बागपत में मेरठ बागपत हाईवे पर आवागमन बंद होने के कारण पिलाना मोड़ पर लगाये गए हाइट गेज से श्रद्धालुओं की मिनी टूरिस्ट बस टकरा गई। टूरिस्ट बस में सवार चार बच्चों समेत 17 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से चार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी से 17 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को मिनी टूरिस्ट बस में सवार होकर राजस्थान के बागड़ में स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढाने जा रहा था। उधर मेरठ बागपत हाईवे पर रूट डायवर्जन होने के कारण पिलाना मोड़ पर हाइट गेज भी लगाए गए हैं। बताया कि श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस जैसे ही पिलाना मोड़ पर पहुंची तो चालक को हाइट गेज नहीं दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की बस हाइट गेज से टकरा गई। हादसे में टूरिस्ट बस चालक नफीस, श्रद्धालु अमित, सुनीता, अजय, रामवती, ज्योति, पृथ्वी, भरत, अर्णव, राजेन्द्र प्रसाद, सोनिका, प्रेमवती, सुनील, मंगलसेन, गुनगुन समेत 17 घायल हो गए। चार घायलों की हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ बागपत हाईवे पर हाइट गेज लगाने के बाद खाली छोड़ दिया गया, जिस कारण रविवार को श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइट गेज से टकरा गई। यहां कोई पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगी की शिकायत महिला के पुलिस ने वापस कराये 5.25 लाख रुपये

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़ेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने को बीएसए ने सात शिक्षा अधिकारियों का किया तबादला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »