व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

शामली। मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले व्यापारी सुमित बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। सोमवार सुबह जब सुमित ने अपनी दुकान खोली, तो अंदर एक टाइप की हुई चिट्ठी मिली, जिसमें रकम का इंतजाम करने और पुलिस को जानकारी न देने की धमकी दी गई। कहा कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। चिट्ठी में यह भी लिखा था कि रकम कब और कहां देनी है, इसकी जानकारी अगली चिट्ठी में दी जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प है तो वहीं व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में नजर आ रहा है।

शामली शहर के प्रमुख मोबाइल फोन व्यापारी सुमित बंसल को 20 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी मिलने की खबर से पूरे जनपद में सनसनी है। बताया कि व्यापारी की दुकान में सोमवार सुबह एक टाइप की हुई चिट्ठी मिली, जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि यदि रकम का इंतज़ाम नहीं किया गया और पुलिस को जानकारी दी गई, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी सुमित बंसल अपने भाई दीपक बंसल के साथ शहर के फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह जब सोमवार सुबह सुमित ने दुकान खोली, तो अंदर एक संदिग्ध चिट्ठी पड़ी मिली। इस चिट्ठी में लिखा था 20 लाख रुपये तैयार रखो, अगर अपनी और बच्चों की जान प्यारी है। रकम कब और कहां देनी है, ये अगली चिट्ठी में बताया जाएगा। अगर पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। चिट्ठी पर किसी का नाम नहीं था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसे किसने लिखा है। व्यापारी सुमित बंसल ने बिना देर किए इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प नजर आया। तत्काल ही सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। पुलिस ने घटनास्थल से चिट्ठी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है। सीओ अमरदीप मौर्य ने व्यापारी से बातचीत करते हुए किसी रंजिश को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उनसे यह भी पूछा गया कि हाल ही में किसी से कोई विवाद या लड़ाई तो नहीं हुई है। उनका कहना है कि पुलिस यह पत्र डालने वाले की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाकों की पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। व्यापारी और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा का प्रबंध भी किया जा रहा है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले शख्स तक पुलिस पहुंच जायेगी और पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना कस्बे में एसबीआई शाखा में लगी आग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव की कथित बैठक पर विवाद तेजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो बेटियों का गला दबाकर मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला, तीनो की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »