गुरू चन्द्रमोहन के जन्म दिवस पर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री परमधाम न्यास के संस्थापक और हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरू चन्द्रमोहन के जन्मदिवस को वृक्षारोपण दिवस के रूप में जीआईसी मैदान में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के महिला मोर्चा अध्यक्ष पंकज ने पौधारोपण कर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 20-25 वर्षों से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरू चन्द्रमोहन के जन्मदिवस को हम वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। वृक्षारोपण दिवस का अर्थ है वृक्षों का रोपण करना और उन्हें पालना। इसी दिन से प्रतिवर्ष सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाता है। क्रांतिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने हमें ये सि(ान्त दिया है कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं और प्रकृति का संरक्षण करते हैं अतः हमें इनके प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें ये मानना होगा की जब तक हम वृक्षों को पालो अपने बच्चों की तरह, अपने बच्चों के लिए, इस सूत्र को नहीं अपनाएंगे प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हो सकते। वृक्षों के महत्व की चर्चा करते हुये श्रीमति पंकज ने आगे बताया कि गुरू चन्द्रमोहन का मानना है कि यदि हम वास्तव में प्रकृति के प्रति जागरूक हैं तो हमें इन तीन सि(ान्तों वृक्षों का सत्कार, नदियों का श्रृंगार, प्रदूषण का बहिष्कार-तब ही वास्तव में होगा प्रकृति को नमस्कार को अपनाना पड़ेगा। इस वर्ष पड़ी भयंकर गर्मी ने प्रकृति के प्रति गैर जागरूकता और वृक्षों की कमी का हमें एहसास कराया। यदि हम अब भी प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आगे इससे भी भयंकर परिणाम भुगतने होंगें और प्रकृति के महाकाली रौद्र रूप का दर्शन जल्द ही होगा।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित

हम कोविड काल में प्रकृति के उस महाकाली रौद्र रूप को एक बार देख चुके हैं लेकिन प्रकृति के प्रति अब भी लापरवाह हैं यदि हम चाहते हैं की हम निरोगी रहें और कोरोना जैसी महामारी का सामना दोबारा ना करने पड़े तो प्रकृति के प्रति जागरूक होना ही होगा और संसार के प्रत्येक मनुष्य को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करना होगा, उन्हें पालना होगा। यदि हमने ऐसा नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना से भी अधिक भयावह महामारी का जल्द ही सामना करना होगा। इस अवसर पर गुरू चन्द्रमोहन ने एक उद्घोष दिया, धरती को वृक्ष दो, पूरे गुरु का साथ दो। जाति को त्याग दो, शहीदों को सम्मान दो। इस अवसर पर संगीता, अलका, सुषमा, सीमा, नेहा, रीता इत्यादि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »