एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लासपूर्वक वातावरण के बीच मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिवार के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए योग और प्राणायाम के विभिन्न आसन तथा क्रियाओं के साथ ही ध्यान का भी अभ्यास किया और एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए अपनी ओर सकारात्मक योगदान का संकल्प भी लिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। इसके पश्चात योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चार से हुआ। मन की शांति के लिए ओइम् का उच्चारण कराया गया। योग सत्र में प्रशिक्षिक के द्वारा योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए शारीरिक स्तर पर उनके प्रभाव और लाभों के बारे में सुन्दर ढंग से जानकारी प्रदान की। उनके द्वारा ताडासन, भुजासन और सूर्य नमस्कार के साथ ही मानव शरीर और मन व मस्तिष्क के लिए लाभप्रद अन्य आसन कराये। इसके साथ ही ध्यान के लिए योग निद्रा का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राणायाम में अनुलोम व्योम और कपालभाति कराते हुए उनके सहारे अनेक बीमारियों से लाभ मिलने के बारे में जानकारी दी गई।

योगाभ्यास के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस साल योग दिवस का विषय-स्वयं और समाज के लिए योग था, उन्होंने इसको चरितार्थ करने के लिए सभी कोे खुद के स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अपने आसपास और परिवार में भी सभी को इसके लिए जागरुक करने की प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग आंतरिक शांति के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। ध्यान को अपनाने से हम थकान, तनाव और नींद की कमी को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें शरीर दिया तो इसे स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी भी हमें दी है। हम अपने लिए प्रतिदिन 10-15 मिनट का समय अवश्य निकाले और योग को अपनायें, तो निश्चित ही हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए सकारात्मक रूप से भागीदार बन सकते हैं। खुद करें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अंत में सभी को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की ओर से योग के प्रति बच्चों और उनके अभिभावकों को भी जागरुक करने के उद्देश्य से घर पर रहकर योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपने अपने घरों पर परिजनों के साथ सवेरे योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में स्कूल के पीटीआई के साथ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए योग और प्राणायाम का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ उठाया।

इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »