कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए- गंभीर

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में कोच और खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के सार्वजनिक होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ड्रेसिंग रूम में जो बातें होती हैं, उन्हें वहीं तक सीमित रखा जाना चाहिए, और उन्हें बाहर नहीं आना चाहिए। गंभीर ने यह भी कहा कि मीडिया में आई तनावपूर्ण माहौल की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, यह सिर्फ रिपोर्ट्स हैं। गंभीर का यह बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले खबरें आई थीं कि मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद कोच गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई थी। सिडनी टेस्ट 3 जनवरी से शुरू हो रहा है, और भारत के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत – 29 घायल, करंट की अफवाह और चारदीवारी बनी हादसे की वजह

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कोच और खिलाड़ियों के बीच की बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है, जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं। एक ही चीज आपको टीम में रख सकती है और वह है प्रदर्शन। टीम की एकजुटता और भावना सबसे महत्वपूर्ण है। खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत शैली में खेल सकते हैं, लेकिन टीम स्पोर्ट्स में हर खिलाड़ी का योगदान अहम होता है।”

इसे भी पढ़ें:  बहू ने सास की हत्या कर शव को बैग में किया पैक

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में मीडिया में आई खबरों में मेलबर्न टेस्ट के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में तनाव के माहौल के बारे में बताया गया था। गंभीर के मुताबिक, वे टीम के प्रदर्शन से नाराज थे और उन्होंने खिलाड़ियों से यह कहा था कि वे पहले से तय योजनाओं को अमल में लाने के बजाय अपनी मर्जी से खेल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया था।

गंभीर ने यह भी पुष्टि की कि तेज गेंदबाज आकाश दीप सिडनी टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। आकाश दीप पीठ की समस्या के कारण बाहर रहेंगे। गंभीर ने कहा, “आकाश दीप को चोट लगी है और वह सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बनाए रखने में सफल रहेगी। इस वक्त हम जिस तरह से इस सीरीज में खेल रहे हैं, उस पर ही बात होनी चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग के रुमसी गांव में बादल फटने से भारी तबाही, केदारनाथ यात्रा भी रोकी गई

सिडनी में होने वाले पांचवे टेस्ट में भारत के पास सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करने का मौका है, और टीम को उम्मीद है कि वे अपनी शानदार खेल भावना के साथ मैच में जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दुनिया के किसी नेता ने नहीं रोका भारत को, पाकिस्तान ने गुहार लगाई: पीएम मोदीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत – 29 घायल, करंट की अफवाह और चारदीवारी बनी हादसे की वजह

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बहू ने सास की हत्या कर शव को बैग में किया पैकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »