KARMUKHERI ANDOLAN-किसानों की खातिर 37 साल से सड़क पर टिकैत

मुजफ्फरनगर। 37 साल पहले किसानों के हितों को लेकर सरकार से टकराने के लिए किसान धर्म और जाति की बंदिशों को भुलाकर करमूखेड़ी के आंदोलन में किसान बिरादरी के रूप में महेन्द्र सिंह टिकैत के पीछे खड़ा हुआ था। इस नेतृत्व ने एक ऐसा आंदोलन खड़ा किया, जो भाईचारे की बुनियाद पर जान की कुर्बानी के साथ वजूद में आया था और संघर्ष के लिए टिकैत को किसानों के साथ सड़क पर बैठना पड़ा, उस दौर का किसान न पुलिस की गोली से डरा ओर ही लाठी के जोर से उसे कोई भयभीत कर पाया और ऐसा ही कुछ 37 साल के सफर में आज भी है। आज भी टिकैत किसानों के साथ उनके हितों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर है। आज भी किसानों की खातिर आंदोलन में कुर्बानी मांगी जा रही है और अब खुद टिकैत परिवार कुर्बान होने को तैयार है। भाकियू के वजूद को पैदा करने वाले करमूखेड़ी आंदोलन में कुर्बानी देने वाले जयपाल मलिक और अकबर अली को किसानों ने आज भी पूरे सम्मान के साथ याद किया तो वहीं भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत और राकेश टिकैत ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शामली में करमूखेड़ी बिजलीघर पर एक मार्च 1987 को भाकियू के संस्थापक स्व. चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भाकियू का पहला आंदोलन हुआ था। बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी के विरोध में हुए इस किसान आंदोलन में हजारों किसानों की भीड़ जुटने से तत्कालीन प्रदेश सरकार हिल गई थी। इस आंदोलन में पुलिस से टकराव होने पर गांव सिंभालका के किसान अकबर अली और लिसाढ़ के किसान जयपाल सिंह शहीद हो गए थे। एक पुलिस कर्मी भी मारा गया था। उग्र किसानों ने बिजलीघर के दफ्तर में आग लगा दी थी।

मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम के आश्वासन पर किसानों का आंदोलन स्थगित हुआ था। यह आंदोलन महेन्द्र सिंह टिकैत का पहला संघर्ष था और इसमें गठवाला खाप के चैधरी हरिकिशन मलिक, देशखाप के चैधरी सुखबीर सिंह, बत्तीसा खाप के चैधरी सूरजमल आदि खाप चैधरियों ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। मुस्लिम किसानों की भी बड़े पैमाने पर इसमें भागीदारी रही। इसी दिन भाकियू के बैनर पर किसानों के हित में सरकार से लड़ाई लड़ने की शुरुआत हुई थी और इसी आंदोलन से भाकियू का उदय हुआ था। भाकियू के झंडे और टोपी के साथ अपने हितों के लिए किसानों के संघर्ष का यह दौर आज भी जारी है।

01 मार्च 1987 में करमुखेड़ी ;शामलीद्ध में हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए जयपाल मलिक लिसाढ़ एवं अकबर अली सिम्भालका के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को किसान भवन सिसौली में नरेश टिकैत ने समस्त किसान कौम की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस अवसर पर उस संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान किसान कौम कभी नहीं भूल सकती। आज भी ऐसे ही एकजुट आंदोलन की आवश्यकता है। इसके साथ ही किसानों ने करमूखेड़ी आंदोलन की 37वीं बरसी को किसान शहीद दिवस के रूप में मनाकर जयपाल और अकबर को याद किया। गांव लिसाढ़ में जयपाल मलिक की प्रतिमा और सिम्भालका में अकबर अली की कुरबत पर पहुंचे परिजनों और किसानों ने फूल चढ़ाये तथा उनके लिए दुआ और प्रार्थना की। 

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वायनाड भूस्खलन पर केंद्र सरकार को घेराराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जेसीबी-गैस कटर से बस काटकर निकाले गए यात्री और शवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »