शहर से युवक, जानसठ में युवती की मिली लाश

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर स्थित अहिल्याबाई होल्कर चौक के पास एक व्यक्ति अचानक ही गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ा और दम तोड़ दिया। चौराहे पर अज्ञात शव देकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृत हालत में मिले व्यक्ति के शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, उनकी पहचान जटनंगला के ग्रामीण के रूप में हुई थी, जो नशे का आदी था। वहीं जानसठ क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में सफल नहीं हो पाई है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शहर के बीच अहिल्याबाई चौक के पास बुधवार को भीषण गर्मी के चलते एक युवक अचानक ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मृत हालत में पाये गये व्यक्ति की जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इस सम्बंध में सीओ सिटी ब्योम बिन्दल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को प्रातः करीब 9.30 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस को अस्पताल तिराहे के पास एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव की तलाशी लेने पर उसकी पहचान अवनीश पुत्र लक्ष्मण निवासी जटमंगला थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है बताया कि मृतक व्यक्ति नशे का आदि था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  गुड फ्राइडे की पवित्र आराधना ऐपीफैनी चर्च में श्रद्धा भाव से सम्पन्न

दूसरी ओर एसपी देहात आत्यि बंसल ने बताया कि थाना जानसठ पुलिस को राजपुर कला रजवाहे में 21 मई को एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराने का प्रयासा किया गया, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है जो गुलाबी रंग की टीशर्ट तथा काले रंग का ट्राउजर पहने है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये हैं, लोगों से अपील की है कि उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस को अवगत कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:  लिटिल चैंप टैलेंट शो का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है- सांसद चंद्रशेखरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तम संयम धर्म के लिए जैन मंदिरों में चल रही पूजा अर्चनाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »