अवैध सम्बंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा, धोखे से निकलवा दिया गर्भाशय

मुजफ्फरनगर। अवैध सम्बंधों का विरोध करने के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति पर मारपीट करने और धोखे से ऑपरेशन कराकर उसका गर्भाशय निकलवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस से उसका मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग की है। महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का भी आरोप लगाया है, वो वर्तमान में अपने पिता के घर पर रहकर गुजारा कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा टिकैत से मांगा था सहयोग

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी सीमा पुत्री लक्ष्मण ने सीओ खतौली यतेन्द्र सिंह नागर से मिलकर उनको प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी परिजनों ने करीब 11 साल पहले मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के गांव सुरानी निवासी राकेश पुत्र कबूल सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद सीमा ने दो पुत्रों को जन्म दिया। सीमा ने आरोप लगाया कि इसी बीच उसके पति राकेश के किसी युवती के साथ अवैध सम्बंध बन गये। कुद समय बाद जब उसको इन सम्बंधों का पता चला तो पहले पति इंकार करता रहा, लेकिन विरोध करने पर वो अपनी पत्नी सीमा के साथ मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करता चला आ रहा था। सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी बीच उसके पति ने उसको मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया और धोखे से ऑपरेशन कराकर उसका गर्भाशय ही निकलवा दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो सीमा ने पति का विरोध किया, आरोप है कि इसी के कारण एक अपै्रल को उसके पति ने उसको बुरी तरह से पीटा और अपने घर से जबरदस्ती निकाल दिया। वो अपने पिता के घर गांव गालिबपुर आकर रह रही है। महिला की शिकायत पर सीओ खतौली ने थाना प्रभारी खतौली को मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिये। एसएचओ उमेश रोरिया ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया है।M

इसे भी पढ़ें:  महिला के साथ ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा टिकैत से मांगा था सहयोगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाबा साहेब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर स्थगितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »