बाजारों में कूड़ा लेने पहुंचे एमआईटूसी कंपनी के कर्मियों का व्यापारियों ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपनी टीम के साथ शहर के बाजारों में रोजमर्रा शाम के समय कूड़ा कलेक्शन के कार्य के शुभारंभ अवसर पर अपनी गाड़ियां लेकर पहुंचे एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर कार्य में सहयोग का वादा करते हुए पालिका और कपनी की पहल की सराहना की। नगर पालिका द्वारा नगर में शाम के वक्त बाजारों से कूड़ा कलेक्शन हेतु कूड़ा कलेक्शन गाड़ी का व्यापारियों द्वारा शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर चुनाव को तीन दिन मंडी का व्यापारियों ने किया विरोध

इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी बलजीत सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, राजकुमार कालरा, अनिल नामदेव, हरिओम शर्मा, राजेंद्र अरोरा, विक्की चावला, नदीम अंसारी, सुनील अरोरा, शक्ति संगल, बृज कुंवर, अब्दुल्ला खेरी द्वारा कूड़ा कलेक्शन गाड़ी के सुपरवाइजर पवन कुमार, हर्ष कुमार, अनिकेत का सम्मान करते हुए गाड़ी को बाजार में कूड़ा कलेक्शन के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु व्यापारियों का पूर्ण सहयोग नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं कंपनी के जोन इंचार्ज बलजीत सिंह को दिया जायेगा

इसे भी पढ़ें:  ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने जनता को दिया सुशासन और सुरक्षाः सुधीर सैनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »