जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालिया

 मुजफ्फरनगर। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलवार कलार फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया ने कहा है कि जब तक वह अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते उनका संघर्ष जारी रहेगा श्री वालिया आज गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में आयोजित अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के विशाल महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज भी सभी राजनीतिक दल शासन प्रशासन उनके समाज को हल्के में ले रहा है तथा पक्षपात कर रहा है इसका मुख्य कारण यह है कि समाज के लोग अलग-अलग संगठनों में तथा अलग-अलग उपनामों में बटे हुए हैं। अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सबको एक मंच पर आना होगा।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, भड़का गुस्सा


आज पूरे देश में समाज के लोग 16 करोड़ के करीब हो गए हैं तथा प्रतिवर्ष भारत सरकार को एक लाख करोड रुपए का रेवेन्यू दे रहे हैं तथा उत्तराखंड में 5000 करोड़ का तथा उत्तर प्रदेश में भी लगभग 15000 करोड रुपए का रेवेन्यू प्रतिवर्ष सरकार को दे रहे हैं, क्योंकि अधिकतर राजस्व सरकार को होटल शराब तथा वेडिंग पॉइंट के कार्य से ही मिलता है और यह सभी कार्य अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के लोग ही करते हैं। श्री वालिया ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी राजनीतिक दल उनको हल्के में ले रहे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सरकार द्वारा दर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं तथा उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार कई लोगों को दायित्व दिया गया है, लेकिन उनके समाज के एक भी व्यक्ति को नहीं दिया है समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार उनके साथ इस तरह का भेदभाव क्यों कर रही है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा तथा उनके सामने समाज की समस्याओं को रक्खा जाएगा कार्यक्रम के उपरांत श्री वालिया ने पत्रकारों को भी संबोधित किया कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल तथा संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश शासन में संयुक्त सचिव ध्रुव वालिया, शशि वालिया, कुमारी मित्र बिंद्रा कर्णवाल, ऋषिराज राही, वेद प्रकाश, विजय करनवाल, अनमोल करनवाल राकेश कर्णवाल, संजय कर्णवाल सुखचैन वालिया, नितिन वालिया, सिल्लु कर्णवाल, राजन वालिया, विनय वालिया सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर समाज के मेघावी युवा युवतियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  तीन सर्किल में नए सीओ को मिली तैनाती, एसएसपी ने कार्यभार सौंपा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गुड़ मंडी में कृषि प्रदर्शनीः नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »