मर्म चिकित्सा सेवा से शिवभक्तों को मिली राहत, डॉ. अंकुर ‘मानव’ बने कांवड़ सेवा शिविर का विशेष आकर्षण

खतौली। श्रावण मास के पावन अवसर पर जीटी रोड स्थित नवीन दूरभाष केंद्र, खतौली में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में इस बार वैकल्पिक चिकित्सा सेवा का विशेष आकर्षण देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक एवं मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता ‘मानव’ द्वारा दी जा रही मर्म चिकित्सा से शिवभक्तों को असाधारण राहत मिली।

डॉ. अंकुर मानव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त लम्बी दूरी तक पैदल चलते हैं और कांधे पर जल से भरे कांवड़ का भार उठाते हैं, जिससे कंधे, पीठ व पैरों में तेज दर्द व थकान की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में मर्म चिकित्सा, जो कि आयुर्वेद पर आधारित एक प्राचीन वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, से श्रद्धालुओं को तुरन्त राहत प्रदान की गई।

इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

इस सेवा के दौरान जिन भक्तों को एलोपैथिक दवाओं से भी राहत नहीं मिल पा रही थी, उन्होंने मर्म चिकित्सा से तुरंत आराम पाया। यह उपचार पूरी तरह से प्राकृतिक, निःशुल्क एवं दुष्प्रभाव रहित रहा, जिससे न केवल शिविर की लोकप्रियता में वृद्धि हुई, बल्कि श्रद्धालुओं में चिकित्सा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

डॉ. मानव की सेवा से अभिभूत होकर श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ उनका आभार व्यक्त किया और इसे भोलेनाथ की कृपा बताया।‌डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि यह सेवा शिविर केवल एक चिकित्सीय प्रयास नहीं बल्कि समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं का संगम है। यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि सेवा, समर्पण और परंपरा को जब विज्ञान से जोड़ा जाए, तो उसका प्रभाव दूरगामी और प्रेरणादायक होता है।इस मर्म चिकित्सा सेवा ने कांवड़ यात्रा में थके शिवभक्तों को संजीवनी प्रदान की और शिविर को एक नई पहचान दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »