आरक्षण ही सामाजिक उत्थान के संरक्षण की गारंटी हैः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। सपा के महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी समाज को शिक्षा का रास्ता दिखाते हुए कहा कि आज मेडिकल काॅलेजों की फीस इतनी बढ़ चुकी है कि यदि नीट क्वालीफाई नहीं किया तो एक करेाड़ रुपये की फीस देनी होगी। बच्चों को शिक्षा के स्तर पर निखारने का काम किया जाये। उन्होंने कहा कि नशाखोरी समाज में बढ़ रही है, सूखा नशा ने युवाओं को बर्बाद कर दिया है। आज गांव गांव पव्वों की होम डिलीवरी हो रही है। यह नशा गांवों में हमारी कमजोरी और लापरवाही के कारण बिक रहा है। इसको रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा। आज समाज में शादी के बाद लड़कियों का छूट-छुटाव एक नासूर की तरह फैल रहा है। यह सामाजिक शर्म के रूप में देखा जा रहा है। इसमें समाज के बुजुर्ग को आगे आना चाहिए, वो ही इस बढ़ती बीमारी को रोकने में सक्षम हैं। सांसद हरेन्द्र मलिक ने आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ने का काम करो, लड़ने का काम छोड़ दो। जाट आरक्षण पर उन्होंने कहा कि हमने 1995 में यूपी विधानसभा में पहली बार यह संकल्प रखा था। इसके बाद इस लड़ाई ने तेजी पकड़ी। आरक्षण समाज का एक संरक्षण है। समाज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पक्का मकान वाला आज अमीर माना जाता है, लेकिन समाज का दुर्भाग्य है कि आरक्षण से ही इसका उत्थान हो पायेगा। युवाओं के लिए नये रास्ते खुलेंगे। समाज को इसके लिए एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  श्री सच्चा प्रकाश आश्रम मे हुई शिव परिवार की स्थापना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम ने ओवरलोड वाहनों पर 6,71,400 रुपये का लगाया जुर्माना, ओवरलोड ट्रको को कराया सीजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाबा साहेब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहींजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »