पैरा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता प्रीति पाल का गृह जनपद में भव्य स्वागत

खतौली। पैरा ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने वाली उड़ानपरी प्रीति पाल का उनके गृह जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर जबर्दस्त स्वागत किया गया। जिले के सर्व समाज के हजारों लोगों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रीति का जोरदार अभिनंदन किया। महिलाओं और लड़कियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

खतौली के भगेला चेक पोस्ट से लेकर मुजफ्फरनगर तक के मार्ग पर सैकड़ों स्थानों पर लोग प्रीति पाल के स्वागत के लिए खड़े थे। उनके आगमन पर हर ओर फूलों की बारिश और जयकारों की गूंज सुनाई दी। प्रीति ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। महिलाओं और लड़कियों ने विशेष रूप से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रीति को एक प्रेरणा के रूप में देखा। प्रीति पाल ने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार, कोच और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि वह भारत के लिए कुछ बड़ा करें और यह पदक उनके उस सपने की शुरुआत है। स्वागत समारोह के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रीति की उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरव का पल बताया। प्रीति की इस सफलता से जिले के युवाओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और वे उनकी प्रेरणा से खेलों में अधिक रूचि दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड फायरिंग प्रकरण में तीन हमलावर नामजद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक होंगे मुज़फ्फरनगर से सपा के प्रत्याशीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड फायरिंग प्रकरण में तीन हमलावर नामजद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र मलिक होंगे मुज़फ्फरनगर से सपा के प्रत्याशीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »