पत्नी की बीमारी के बहाने सौतेली मासूम बेटी की चढ़ा दी बलि

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में बीमारी से परेशान एक दम्पति ने तांत्रिक के कहने पर अपनी मासूम बेटी की बलि चढ़ा दी। पुलिस को बताया गया कि पत्नी की बीमारी ठीक करने के लिए ही तांत्रिक के कहने पर बच्ची की नरबलि देने का काम किया गया है, जंगल में मासूम बच्ची को ले जाने के बाद पिता ने उसकी गर्दन काट दी, बच्ची के कपड़े तो पुलिस ने बरामद कर लिये, लेकिन उसका शव पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन और दिन के उजाले में की गई घंटों की खोजबीन के बाद भी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस मामले में दम्पति द्वारा बताई गई कहानी को झूठा बताते हुए कहा कि बलि दी गई बच्ची सौतेली होने के कारण पिता द्वारा उसको रास्ते से हटाया गया है। इस मामले में हत्यारोपी पिता और बच्ची की मां को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तांत्रिक कोई भी शामिल नहीं था, लेकिन फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

भोपा थाना क्षेत्र गांव के गांव बेलड़ा में मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में रहने वाले गोपाल ने अपनी पत्नी और तांत्रिक के साथ मिलकर अपनी मासूम अबोध बच्ची की नरबलि चढ़ा दी। इस मामले में पुलिस ने पडौसियों के द्वारा बच्ची के इस परिवार में दो दिनों से दिखाई नहीं देने के कारण की गई शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की तो बलि के बारे में पता चला। पुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे दंपति से बच्ची के बारे में सख्ती के साथ पूछताछ की। इसके बाद मां टूट गई और उसने पुलिस को सारा राज उगल दिया। बताया कि बच्ची की बलि दी गई है। बलि के बाद बच्ची के शव को उसके पिता गोपाल ने सीकरी और बेलड़ा के बीच जंगल में फेंक दिया। गोपाल को लेकर भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह उस स्थान पर पहुंचे जहां शव मिलने की संभावना थी। एसपी देहात आदित्य बंसल भी फोर्स के साथ जंगल पहुंच गये थे। पुलिस ने पूरी रात और दिन निकलने के बाद भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया, जबकि बच्चे के खून से सने कपड़े जरूर पुलिस को वहां से बरामद हुए हैं। गोपाल ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक पीआरडी का जवान है और जहारवीर गोगा की चौकी भी लगाता है। उसकी पत्नी ममता बीमार चल रही थी, उसी का उपाय तांत्रिक से पूछा गया था, जिसमें उसने अबोध बच्चे की बलि देने का सुझाव दिया था। इसी कारण उनके द्वारा अपनी बच्ची की बलि दी गई। ममता ने पुलिस को बताया कि सवा माह पहले ही उसने बच्ची को जन्म दिया था। बेटी का नाम उन्होंने शगुन रखा, लेकिन बुधवार को तांत्रिक के साथ मिलकर दोनों ने अपनी ही बेटी की बलि दे डाली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नोवेन्द्र ंिसह ने बताया कि ममता का कहना है कि तांत्रिक ने उस पर किसी जिन्न का साया होने की बात बताई थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए केवल नरबलि ही उपाय था। दंपति ने पुलिस पूछताछ में कबूल कर लिया है कि दोनों ने मिलकर अपनी बेटी शगुन की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि यह मामला नरबलि का है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें तांत्रिक वाली कहानी का कोई सुराग नहीं मिला है। तांत्रिक के कहने पर बलि की बात झूठी लग रही है। हालांकि, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि शगुन गोपाल की बेटी नहीं थी। गोपाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, उसने परतापुर, मेरठ की रहने वाली ममता से दूसरी शादी की थी। ममता को पैदा हुई बेटी शगुन उसके पहले पति की संतान थी। इसी कारण गोपाल ने उसको पैदा होने के बाद रास्ते से हटाया है। अभी जांच पड़ताल चल रही है, सभी तथ्यों को लेकर हम काम कर रहे हैं। बच्ची का शव अथक प्रयासों के बाद भी अभी बरामद नहीं हुआ है। दम्पति को जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  जीआईसी के हैप्पीनेस पार्क में एंट्री फीस पर हंगामा

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गोपाल की पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उसने गांव परतापुर निवासी ममता से शादी की थी। दोनों की एक बेटी हुई, जो बीमार रहती थी, लेकिन गोपाल-ममता इलाज कराने की बजाय उसे तांत्रिक के पास ले गए, जिसने बुरी आत्मा का साया बताया और बच्ची की बलि देने के लिए कहा। बलि दे दी गई और लाश ठिकाने लगाई गई। शव अभी बरामद नहीं हुआ है। तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जीआईसी के हैप्पीनेस पार्क में एंट्री फीस पर हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीआईसी के हैप्पीनेस पार्क में एंट्री फीस पर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »