मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे रामनवमी पर गीतापाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर, भरतिया कॉलोनी नई मंडी मे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा गीतापाठ, भजनभाव एवं हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया गया।

महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर,भरतिया कॉलोनी ,नई मंडी मे मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य गीता पाठ व भजन भाव एवं हनुमान चालीसा सुबह 10:00 बजे से विद्वान पंडित भगवताचार्य पण्डित अरूण मिश्रा (स्वामी) जी के सौजन्य से मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर ,भरतिया कॉलोनी,नई मंडी, मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे सैकडो की संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विद्वान पण्डित जी के विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, गीता जी के बारहवे अध्याय (भक्तियोग),अष्टा दश श्लोकी गीतापाठ जी का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह गीता जी का सार है तत्पश्चात विद्वान पण्डित जी दवारा रामनवमी एवं धर्म की महिमा को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मन्दिर के जीर्णोद्धार के बारे मे बताया एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को भाव विभोर किया। भजनों की श्रृंखला में सर्वप्रथम अजय गर्ग जी द्वारा राम आयेंगे, भक्तो के घर भी साँवरे आते रहा करो, राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत शबरी जी की महिमा एवं राम जी के बधाई भजन पर सभी उपस्थित श्रद्धालु जन झूम उठे।

तत्पश्चात योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे पण्डित अरूण मिश्रा जी द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा शिवआरती की गई। जियो गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के रामबीर सिंह द्वारा उपस्थित लगभग दो सौ श्रद्धालुओ का आभार प्रकट किया गया तथा गीतापाठ के लाभ पर चर्चा की। अंत मे प्रसाद वितरण तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित अरूण मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, अशोक शर्मा, विपिन गुप्ता, मांगेराम, अशं, अंकित मिश्रा, अमित, प्रदीप, राजकुमार, अजय गर्ग, हरीश , संदीप, जितेंद्र , नवीन, प्रमोद, दीपक , हरीश चावला, मंयक त्यागी , कमल किशोर, गोपाल गर्ग, रीतू सिंघल, मिनाक्षी गर्ग, गरिमा गोयल, शिल्पा, उषारानी, सुशीला , पिरयानशी , केशना, अर्चना, अलका, मंजू, कविता, अनिता, कविता, सोनिया,उमा , लक्ष्मी , लता, कृष्णा, रश्मि , जनक दुलारी, बबीता, ममता, सुकर्मा शर्मा, रूपा, रितिका, शशी, प्रेमलता, रीता,नीलम, मंजू , रीता आदि सैकडों भक्तो का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भी सम्मिलित हुए, गीतापाठ के सदस्यो द्वारा उन्हे गीतापाठ पत्रिका की प्रति भी भेंट की गयी। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

इसे भी पढ़ें:  नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की हुई जमानत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ब्राह्मण समाज इस साल भी लगाएगा कांवड़ सेवा शिविर, ब्राह्मण समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की चर्चाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  26 हजार से जीते गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खेत के पास खड़े युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »