मंसूरपुर पुलिस ने बरामद किये 1.85 लाख कीमत के दस गुम मोबाइल फोन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लोगों के गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की गई है। बरामद फोन की कीमत 1.85 लाख रुपये बताई गई है। इन बरामद फोन को उसके असली स्वामियों तक पहुंचाकर पुलिस ने उनको खुशी का अवसर प्रदान किया। खोये हुए माबाईल फोन को पाकर उनके स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करने के लिए काफी थी। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि जनपद में एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में थाना प्रभारी मंसूरपुर सुभाष अत्री के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु लांच किये गये सेन्टल इक्युपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की सहायता से खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सफलता अर्जित की है। सीओ ने बताया कि इस पोर्टल पर प्राप्त टेसेबिलिटी डिटेल के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,85,000 रूपये है। उन्होंने बताया कि बरामद किये गये ये मोबाइल फोन रविवार को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, कम्प्यूटर आॅपरेटर रवि कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पत्रकार की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा लोकतंत्र की होती है नींव - राधे प्रणामी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़ी पेपर इंडस्ट्री पर जीएसटी का छापा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आनंद व राजवंशी हॉस्पिटल ने की 6.61 लाख की कर चोरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »