कभी किसी को डराया नहीं, जो कह रहे डरते नहीं, वो सबसे बड़े डरपोक

ईमानदार उद्योग पतियों और व्यापारियों को अवसर मिले, इसके लिए ही हम संसद में आवाज को बुलंद करेंगे

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने एक बार फिर से जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि बिजली और जीएसटी की चोरी करने वाले, भू-माफिया छवि वाले उद्योग पतियों का सिंडीकेट वो जिले में अब नहीं चलने देंगे। हमारा पहला उद्देश्य जिले में ईमानदार और समान नीति के साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना है। इसके लिए हम उद्योगपतियों के सिंडीकेट के खिलाफ संसद में आवाज को बुलंद करने के साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों की जांच कराने का काम भी करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी को डराया नहीं, धमकाया नहीं, लेकिन मेरा तजुर्बा है कि जो कहता है कि वो किसी से नहीं डरता, वो ही सबसे ज्यादा डरपोक होता है। हम जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को आगे लाने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  26 हजार से जीते गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने चुनाव प्रचार के दौरान जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ बयानबाजी की थी, उसके बाद जिले के आईआईए के पदाधिकारियों, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स की टीम और कुछ उद्योगपतियों ने डीएम से मिलकर हरेन्द्र मलिक के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की थी। ये बात आई गई हो गई और परिणाम आने के बाद भी उद्योगपतियों की ओर से बयानबाजी की गई कि वो हरेन्द्र के सांसद बनने के बाद भी उनसे नहीं डरेंगे और अपनी बात पर अडिग हैं। ऐसे में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि वो कोई माफिया और मवाली नहीं हैं, जो किसी को उनसे डरना पड़ेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी को डराया ही नहीं है, लेकिन जीवन ने यह भी तजुर्बा दिया है कि जो कोई नहीं डरने की बात कहता है, वो सबसे ज्यादा डरपोक होता है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से उनको यह शिकायत भी मिल रही है कि बहुत से लोगों ने आय से अधिक सम्पत्ति जुटा रखी है। इसमें उद्योगपति प्रमुख तौर पर शामिल हैं। जनता की आवाज पर वो ऐसे लोगों की सम्पत्ति की जांच कराने के लिए आवाज उठायेंगे। इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ी वो लड़ेंगे। हम जिले में उद्योग और व्यापार की तरक्की ईमानदारी और समान व्यवस्था के बीच चाहते हैं। यह तरक्की होगी तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और किसान व कमेरों की आय बढ़ेगी। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि अब जिले में बिजली चोरी, जीएसटी चोरी करने वाले और भू माफिया उद्योगपतियों का सिंडीकेट नहीं चलने दिया जायेगा। ऐसे लोगों का पक्का इलाज किया जायेगा। जबकि ईमानदारी से उद्योग और व्यापार करने वाले लोगों के लिए हम साथ खड़े हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने की आवाज हम संसद में भी उठायेंगे। इसी सिंडीकेट के कारण जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को अपना काम धंधा बंद करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  डीएवी कालेज मे बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी के जवान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, गांव में छाया शोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भव्य देशभक्ति रैली – “राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथमाः”

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डीएवी कालेज मे बी.एड. पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »