मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

खतौली। श्री कुन्द कुन्द जैन एजुकेशन एसोसिएशन खतौली की साधारण सभा की सदस्यता सूची में भारी अनियमितताओं के आरोपों के बाद चुनाव प्रक्रिया पर विराम लग गया है। आरोप है कि 21 वर्ष से कम आयु के बच्चों और रिश्तेदारों को सदस्य बनाना, एक ही पते पर 40-50 लोगों की सदस्यता दिखाना, जीवित सदस्यों को मृत घोषित कर नाम हटाना और वर्षों पहले दिवंगत सदस्यों के पते बदलकर उनके मताधिकार का दुरुपयोग किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

इन सभी शिकायतों को लेकर कई स्तरों पर, विशेष रूप से उप-निबंधक (सोसाइटी एवं चिट) सहारनपुर को शिकायतें दी गई थीं, लेकिन आरोप है कि उन्होंने शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया और प्रबंधन के पक्ष में एकतरफा निर्णय पारित कर दिया। इसी आधार पर एसोसिएशन ने प्रबंध समिति के चुनाव की घोषणा भी कर दी थी। इस निर्णय के विरुद्ध सुधीर कुमार जैन मुखिया द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक रिट याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 4 जुलाई 2025 को न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह द्वारा की गई, जिसमें उप-निबंधक के आदेश पर निषेधाज्ञा (Stay Order) जारी की गई और आगामी आदेशों तक चुनाव कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई। आज प्रातः जैन समाज के प्रमुख सदस्यों ने चुनाव अधिकारी आशीष द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर हाईकोर्ट के आदेश की प्रति उन्हें सौंपी और आदेशों के अनुपालन का अनुरोध किया। आदेश की सत्यता से आश्वस्त होकर श्री द्विवेदी ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द कर दिया। शिष्टमंडल में सुधीर जैन मुखिया, कुलदीप जैन, सुरेंद्र जैन, अनुपम जैन, मनोज जैन, अमित जैन, वैभव जैन, मधुकर जैन, अरुण जैन, मीनू जैन मुखिया, सचिन जैन, विकास जैन मुखिया, विपिन जैन समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड से मिले लावारिस शव की पहचान, परिजनों का चौकी पर हंगामा, लगाया जामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »