जानसठ में सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मुजफ्फरनगर। जानसठ में जंगल की ओर सड़क किनारे ही एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर शिनाख्त कराई। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। युवक का शव उसकी ही शर्ट से पेड़ पर बनाये गये फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों का संकलन भी कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को जानसठ नगर के जंगल की ओर सड़क के किनारे ही खड़े एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सवेरे जंगल की ओर जाते किसानों तथा हाईवे से गुजरते लोगों की निगाह शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसएचओ जानसठ एएसपी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि बृहस्पतिवार को सवेरे करीब सवा सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जानसठ के जंगल में 01 व्यक्ति का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ है। यह सूचना डायल 112 को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और डायल 112 टीम ने थाना पुलिस को भी अवगत कराया। जिसके बाद थाना जानसठ से भी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पाया कि सड़क किनारे स्थित अनुज पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी उत्तरी घटायन थाना जानसठ के खेत के सामने 01 युवक शव शर्ट से फंदा लगाकर लटका हुआ था। मौके पर मौजूद व्यक्तियों की मदद से पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उनसे शव की शिनाख्त करायी गई तो शव की पहचान आलीम मौहम्मद उर्फ छोटा पुत्र अमीर निवासी दक्षिणी घटायन थाना जानसठ उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर आ गये थे। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि आलीम नशे का आदी है और वो बुधवार की शाम भी गहरे नशे की हालत में घर से बाहर निकला था, फिर पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आलीम की मौत को लेकर किसी से रंजिश की बात भी नहीं कही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। एसएचओ ने बताया कि फोरेंसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कराया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मतगणना के बीच एक साथ बैठकर प्रत्याषियों ने लिया भोजन का आंनद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मतगणना के बीच एक साथ बैठकर प्रत्याषियों ने लिया भोजन का आंनदजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »