बाबा साहेब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

मोरना सोशल मिडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर शान्ति भंग का प्रयास कश्यप समाज के युवक द्वारा किया गया था। इंटरनेट पर वायरल पोस्ट के बाद दलित समाज में रोष फैल गया था थाने पहुंचे दलित समाज के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई परीक्षा में एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला युवक अक्षय कश्यप ने बीते मंगलवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एडिट की गई एक वीडियो प्रसारित कर दी। जिसमें बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का फोटो लगा हुआ था तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर गंदी-गंदी गालियां दी गई । घटना से नाराज़ ग्राम प्रधान सर्वेश उर्फ़ वीरू सहित दलित समाज के मास्टर संदीप, मास्टर ब्रिजेश, दीपक मिस्त्री, एडवोकेट सतपाल, मनोज, अमित, सनी, बिट्टू, शिवम लोगों ने थाना ककरौली पहुंचकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की थी।पुलिस ने दीपक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी अक्षय कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दलित समाज के व्यक्तियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बारिश में भी जनसेवा में जुटे विधायक मदन भैया, गांव-गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »