मुकदमे में समझौता करने के बहाने बुलाई पत्नी को बंधक बनाकर पीटा

बड़ी कंपनी में नौकरी बताकर पहले कर ली शादी, पोल खुली तो बिजनेस के लिए मांगी रकम, उत्पीड़न से परेशान पत्नी ने कराया केस

पत्नी का आरोप-मायके वालों ने शादी में खर्च किये 40 लाख रुपये, नौकरी के नाम पर निठल्ला निकला आरोपी पति

मुजफ्फरनगर। करीब एक साल पूर्व शहर के एक मौहल्ले के निवासी युवती और उसके परिवार को धोखे में रखते हुए ससुराल वालों ने बड़ी कंपनी में नौकरी और अच्छा कारोबार होने का दावा करते हुए साजिश रचकर शादी करा ली। शादी के बाद युवती ससुराल पहुंची तो पति की बड़ी नौकरी के नाम पर उसके निठल्ला होने की पोल खुलने लगी। खुद को ठगा सा महसूस करने वाली युवती ने इसका विरोध किया तो ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। परेशान युवती ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें समाज और परिवार के लोगों ने समझौता कराने का दबाव बनाया तो पति और पत्नी के बीच एक मुलाकात तय कर दी गई। आरोप है कि पति ने समझौता करने के नाम पर पत्नी को बुलाया और उसको नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बना लिया गया। इसके बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में पत्नी ने अपने पति सहित चार ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शहर के मौहल्ला सुमन विहार निवासी ओमवीर सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी 14 अपै्रल 2023 को शशांक तेवतिया पुत्र मनोज तेवतिया निवासी गाजियाबाद के साथ बड़ी धूमधाम से की। इस मामले में शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के ताजा प्रकरण में पूजा ने अपने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी थाने में दी गई तहरीर में पूजा ने बताया कि उसके परिजनों ने अपै्रल 2023 में शशांक के साथ रिश्ता तय किया। उस दौरान शशांक और उनके पिता मनोज तेवतिया पुत्र महिपाल सिंह, माता कौशल पत्नी मनोज और भाई अंकुर तेवतिया ने उसके परिजनों के साथ गंभीर षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी की। शशांक की नोएडा की एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में अच्छी जाॅब बताई गई थी। इसके साथ ही परिवार का कारोबार भी बताकर धोखा दिया गया। साजिश करते हुए शशांक और उसके परिजनों ने पूजा संग हुई शादी में करीब 40 लाख रुपये का दान दहेज प्राप्त किया था। शादी के बाद शशांक की नौकरी की बात हवा हवाई पाई गई। पूजा ने इसके लिए विवाद होने पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया, जो विचाराधीन है। मुकदमा होने के बाद पूजा और उसके परिजनों पर समाज के लोगों ने समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पूजा ने पुलिस को बताया कि समझौते के इन्हीं प्रयासों में शशांक को एक मौका दिये जाने की बात कही गई। पूजा इस पर तैयार नहीं हुई, आरोप है कि शशांक का 26 मार्च को उसके पास फोन आया और उसने माफी मांगते हुए मिलने के लिए कहा। पूजा पति शशांक के बुलावे पर बचन सिंह कालोनी में बताये गये पते पर मिलने के लिए गई। वहां रात्रि करीब सात बजे शशांक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिलाया, वो बेहोश हो गई। सुबह होने पर आंख खुली तो उसने कमरे में खुद को बंद पाया। शोर मचाया तो शशांक ने आकर उसके ासथ मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल फोन छीन लिया। उसके गले में दुपट्टा डालकर मारने का प्रयास किया, किसी तरह वो बचकर निकली, तो डंडे से वार किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये। अन्य लोगों से मदद लेकर पुलिस को सूचित किया तो शशांक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

पति के साथ पूजा ने चलाई फास्ट फूड की दुकान, पर नहीं बनी बात

मुजफ्फरनगर। पूजा के परिजनों का कहना है कि धोखाधड़ी का पता लगने के बाद भी बेटी का घर बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। शादी के बाद जब दूसरी बार पूजा अपनी ससुराल पहुंची तो पति की बड़ी नौकरी का सारा नाटक खुल कर सभी कुछ साफ हो गया था। पूजा के परिवार के मुखिया और ताऊ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी ने उच्च शिक्षा हासिल की। एमएससी और फैशन डिजाइनिंग करने के बाद उसकी शादी तय हुई तो शशांक के माता पिता ने झूठ का ऐसा जाल बुना कि पूरा परिवार ठगा रह गया। शादी के बाद शशांक ने बिजनेस करने के लिए दस लाख रुपये की मांग पूजा से की। पूजा परिवार बचाना चाहती थी। उसने परिजनों के सहयोग से तीन लाख रुपये जुटाकर गाजियाबाद में पति के साथ फास्ट फूड रेस्टारेंट खोला, 18 हजार रुपये महीने के किराये पर दुकान ली गई। पूजा मेहनत करने लगी, लेकिन पति का सकारात्मक सहयोग नहीं मिलने और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर पूजा को दुकान बंद करनी पड़ी। पूरा परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूल में लिए नमूने

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा के रूट पर विचार करे, महेश कुमार वर्माराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छह बिटौडें आग से जलकर नष्ट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एंबुलेंस चालक पर किया जानलेवा हमला, एंबुलेंस स्वामी ने दी तहरीरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »