खेत पर नाली बनाने का विरोध करने पर भाई-भतीजों ने कर दिया हमला

मुजफ्फरनगर। खेतों पर जबरन पानी निकासी के लिए नाली बनाने का विरोध करने पर छोटे भाई और उसके परिवार वालों पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जान बचाकर छोटा भाई घर में जा घुसा तो हमलावर पिता पुत्र लाठी और डंडे लेकर घर के बाहर ही घंटों तक जमा रहे और गाली गलौच करते हुए धमकी देकर चले गये। मामले में पीड़ित की पत्नी ने अपने जेठ और उसके दो पुत्रों को नामजद कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम मखियाली निवासी प्रमिला पत्नी विरेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसी के गांव में रहने वाले उसके जेठ वेदपाल पुत्र चौहल सिंह जबरदस्ती उनके खेतों में पानी के लिए स्थिर नाली बनाना चाहते हैं। जबकि वो और उसके पति विरेन्द्र सिंह इसका विरोध कर रहे हैं। नाली निर्माण के लिए दबाव बनाया गया तो उसके पति ने अपने बड़े भाई वेदपाल से नाली बनाने के बदले में उसके खेतों की ओर जमीन देने के लिए कहा, तो वेदपाल बिफर गया और अभद्रता पर उतर आया। पति के साथ उसने गाली-गलौच भी की, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर उस दिन मामला शांत करा दिया था। प्रमिला ने पुलिस को बताया कि 08 मई को जब उसके पति विरेन्द्र खेतों पर जाने के लिए घर से बाहर निकले तो सामने से अचानक ही वेदपाल और उसके दो पुत्र मोहित तथा अनिरु( हाथों में लाठी डंडे लेकर आये और उसके पति पर हमला कर दिया। प्रमिला ने बताया कि उसके पति इन हमलावरों से जान बचाकर वापस घर में आ गये और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बावजूद भी वेदपाल अपने पुत्रों के साथ घंटों तक घर के बाहर डटा रहा और गाली गलौच करते हुए सभी के सामने उसके पति विरेन्द्र और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते रहे। प्रमिला ने बताया कि इससे पहले भी वेदपाल आदि ने खेतों पर काम करने के दौरान उसके बेटों के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना उसके बेटे अक्षय ने थाने जाकर पुलिस को दी थी, लेकिन तहरीर लेने के बाद भी हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब ये दूसरी बार हमला किया गया है। इससे वो और उसके परिजन दहशत में हैं और कोई भी अनहोनी होने की आशंका सता रही है। यदि कुछ भी गलत घटित होता है तो इसके लिए उसके जेठ और उसके दोनों पुत्र ही जिम्मेदार होंगे। प्रमिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों पिता पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में भी पुलिस टीम को लगा दिया गया है। मामला पैतृक जमीन को लेकर आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सहायक पोस्ट मास्टर हुए सेवानिवृत्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समस्त श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार नगर द्वारा छबील का सुन्दर आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहायक पोस्ट मास्टर हुए सेवानिवृत्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलिजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »