भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया धरना प्रदर्शन

खतौली। ढाकन चौक चौकी पर तैनात एक दरोगा द्वारा भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारी के साथ अभद्रता किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगी, तो संगठन सड़क पर उतरकर विरोध जताएगा।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, चिंतन शिविर को लेकर दिए महत्वपूर्ण संकेत

धरने के दौरान इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने भाकियू लोक शक्ति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। बातचीत के बाद इंस्पेक्टर ने दरोगा द्वारा की गई अभद्रता पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि संबंधित दरोगा को चेतावनी दी जाएगी ताकि भविष्य में वह किसी के साथ दुर्व्यवहार न करे।

इसे भी पढ़ें:  पंडितजी भोजनलय पर जीएसटी विभाग की छापेमारी

इंस्पेक्टर के इस आश्वासन के बाद भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के साथ बृजमोहन राजपूत, पंडित बृजेश नाथ, मोमीन राणा, डॉ. शरीक जैदी, राधे प्रणामी, नईम सैफी, फैसल कुरैशी, दानिश, हर्ष पंवार, फिरोज खान, गौरव राजपूत, फरीद अहमद, अफान अख्तर, जहीन रिजवी, डॉ. इकबाल, सैयद मुमताज अली, हसीन कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  25 साल बाद मुजफ्फरनगर में हरेन्द्र ने रोकी भाजपा की हैट्रिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जाटों ने भरी हुंकार, केन्द्र में आरक्षण की दरकारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  25 साल बाद मुजफ्फरनगर में हरेन्द्र ने रोकी भाजपा की हैट्रिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ ने सुनी फरियादियों की शिकायतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »