रोहाना शुगर मिल को मिली बड़ी राहत, भूमि प्रकरण पर स्टे आदेश होगा लागू

नयन जागृति संवाददाता

मुजफ्फरनगर। रोहाना शुगर मिल का संचालन कर रही इंडिया पोटाश लिमिटेड को भूमि प्रकरण को लेकर कोर्ट के सहारे बड़ी राहत मिली है। भूमि प्रकरण में जिलाधिकारी ने मिल के खिलाफ आदेश पारित किया था, जिसको लेकर इंडिया पोटाश लिमिटेड के द्वारा कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डीएम के आदेश को चुनौती दी गई थी। इसमें हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश को खारिज करते हुए इंडिया पोटाश लिमिटेड के पक्ष में स्थगन आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट के इस आदेश का अनुपालन कराने के लिए मिल प्रबंधन ने मंडलायुक्त से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने डीएम को आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट के स्टे का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं, जिससे मिल प्रबंधन को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि रोहाना शुगर मिल की स्थापना 1933 में हुई थी तथा उक्त चीनी मिल का अधिग्रहण उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वर्ष 1984 में किया गया था एवं इसका प्रबन्धन उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम को दिया गया था। इसके पश्चात् चीनी मिल को राज्य सरकार द्वारा इण्डियन पोटाश लिमिटेड को स्लम सेल ऐग्रीमेन्ट के अर्न्तगत 12.10.2010 को विक्रय कर दिया गया और तत्सम्बन्धित विक्रय अभिलेखो को तहसील सदर मुजफ्फरनगर में 07.12.2010 को पंजीकृत करा दिया गया। मिल प्रबंधन के अनुसार उस समय चीनी मिल के पास 17.054 है0 भूमि थी और राज्य सरकार द्वारा 2500 टी0सी0डी चीनी मिल के विस्तारिकरण करने हेतु 18.473 है0 भूमि अर्जन अधिनियम के अर्न्तगत राज्यपाल के नोटिफिकेशन से अधिग्रहित चीनी मिल के लिए की गई। इस प्रकार चीनी मिल के पास अपनी कुल भूमि 35.5270 है0 हो गई थी। चीनी मिल की पंजीकृत भूमि में खसरा नं0 635/1 से 635/10 तक जिसका रकबा 2.050 हैक्टेयर है, भी सम्मलित है।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड

शुगर मिल प्रबंधन के अनुसार पिछले दिनों इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अपने 45 वर्ष पूर्व भूमि के पट्टे केन्सिलेशन का दावा जिला मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर के न्यायालय में दायर किया गया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा चीनी मिल के विरू( आदेश 24.08.2020 को पारित कर दिये थे। आईपीएल चीनी मिल ने उक्त आदेश के विरू( रिवीजन आयुक्त, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के न्यायालय में दायर किया था। आयुक्त द्वारा अपने आदेश में उक्त रिवीजन को खारिज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  युवकों ने सरेआम रील बनाना पड़ा भारी , पुलिस तलाश में जुटी

बताया गया कि आईपीएल चीनी मिल द्वारा आदेशों के विरू( उच्च न्यायालय में रिट याचिकाऐं तत्समय दाखिल की गई हैं। उच्च न्यायालय ने अपीलों को स्वीकार करते हुए 06.11.2024 में दिए गये अपने आदेशों में सभी पक्षकारों को नोटस जारी करते हुए स्टे के आदेश पारित कर दिये हैं। आईपीएल की ओर से उक्त आदेश की प्रमाणित प्रति आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर को प्रेषित की गयी थी और उनसे इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने का आग्रह किया गया था। आयुक्त द्वारा 11.01.2025 को अपने पत्र द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी करते हुए उक्त उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किए जाने के सम्बंध में निर्देश दिये है। रोहाना शुगर मिल प्रबंधन ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भूमि सम्बंधी विवाद खड़ा करना इण्डियन पोटाश लिमिटेड की छवि को कुछ लोगों के द्वारा धूमिल करने का प्रयास मात्र था, जोकि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के उक्त आदेश से स्वतः ही समाप्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गए

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: वेलेंटाइन-डे से पहले प्रेमी जोड़ों पर कड़ी निगरानी, एक युवक-युवती पकड़े गएराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, चिंतन शिविर को लेकर दिए

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »