तहसील आपके द्वार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को किये गए स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण

मुजफ्फरनगर कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील सदर के ग्राम हरिनगर झबरपुर में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित  किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कैबिनेट मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। ग्राम के आम किसानों से वार्ता की, समस्याओं के सम्बन्ध में पूछा भी गया, तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे. तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में राजस्व, विकास, कृषि, समाज कल्याण, अपूर्ति, पुलिस, विद्युत, चिकित्सा, पशुपालन, महिला कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह महिलाओं के, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,आदि विभाग से सम्बन्धित कैम्प लगाये गये,  कैबिनेट मंत्री ने लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। मंत्री जी को सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं से अवगत कराया,जिस पर माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए इसी तरह के आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहे, जिससे लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हो तथा उस योजना का बह लाभ भी ले सके। मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु आज जो प्रार्थना पत्र दिए गए हैं उन प्रार्थना पत्रों में जिनका शीघ्र निस्तारण हो सके, उसका तत्काल निस्तारण कराए। जिससे उसी समस्या को लेकर बार-बार उसे तहसील स्तर पर भागना ना पड़े, इसका एक ही बार में निस्तारण हो जाए।

इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

तहसील आपके द्वारा कार्यक्रम में स्थानीय किसानों एवं ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी अपनी समस्याओं को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा गया। वही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उपजिलाधिकारी सदर ने समस्याओं के निस्तारण किया गया, किसानों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा जमीनी स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया । तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग की तरफ से (खतौनी) उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र,कृषि विभाग की तरफ से ट्रैक्टर की चाबी, थ्रेसर,रोटावेटर,सोलर पंप, सहित अन्य कृषि यंत्रों, पीएम किसान सम्मन निधि के लाभार्थियों प्रमाण पत्र आदि को लाभार्थियों को वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें:  "नाला घोटाला" की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

कैबिनेट मंत्री को स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि प्रशासन की यह बहुत अच्छी पहल है। हमें अपने ग्राम में समस्याओं का समाधान मिल रहा है । विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा उपस्थित सभी लोगों से गौरैया बचाने की अपील की गई । मंत्री जी ने विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर सभी लोगों से कहा की घर के आंगन में घूमने वाली गौरैया को पीने का पानी तथा घोंसला अपने घर में उसके लिए अवश्य रखें।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णयराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दून वैली में स्प्लैश पूल पार्टी की धूम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  “नाला घोटाला” की पोल खुलते ही मचा हड़कंप, ईओ का किया घेराव, भाजपा नगराध्यक्ष ने दी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »