सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप

खतौली। जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट आवास विकास की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पर आवास विकास के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर आवास विकास के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से किया जा रहे कब्जे को रोके जाने की हिदायत दी। आवास विकास के अधिकारियों ने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत पर हुआ झंडारोहण कार्यक्रम

जीटी रोड पर पालीवाल पेट्रोल पंप के निकट आवास विकास की की संपत्ति है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग मौके पर अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां पर जेसीबी से खुदाई कराते हुए नीव निर्माण कार्य आरंभ कर दिया। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की सूचना आवास विकास के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद आवास विकास परिषद की टीम जिनमें एई संदीप कुमार, जे ई सुनील कुमार, जे ई शिवा अग्रवाल तथा उनके अधिवक्ता थाने पहुंचे। वहां से पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति पर किए जा रहे निर्माण को रोके जाने की चेतावनी दी। इसके बाद निर्माण कर रहे लोगों ने कहा कि इस संपत्ति का उन्होंने किसान बाबू ईस्लाम से इकरार नामा कराया है। जिस पर ज ई ने उन्हें बताया कि जिस किसान का नाम वह बता रहे हैं, उसकी संपत्ति यहां पर नहीं है। यह सरकारी रास्ता है। इस पर कोई किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता। आवास विकास के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की जाने के बाद फिर से वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  विकलांग व्यक्ति की दुकान में तोड़फोड़, सामान चोरी- पीड़ित ने दी पलायन करने की चेतावनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  होटल कर्मी की हत्या कर शव कमरे में फेका, क्षेत्र में सनसनी फैलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गन्ना पेराई एवं चीनी उत्पादन में खतौली चीनी मिल प्रदेश में प्रथम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विकलांग व्यक्ति की दुकान में तोड़फोड़, सामान चोरी- पीड़ित ने दी पलायन करने की चेतावनीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »