आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

खतौली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मोनालिसा जौहरी को सौंपा। इसे पूर्व भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मरने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की।‌ भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से पाक आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की भारत सरकार से मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा का मंदिर मुद्दा जनता ने नकाराः राजकुमार यादव

भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम मोनालिसा जौहरी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पहलगाम में हुए नरसंहार के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने, नरसंहार में मृतक व्यक्ति को उचित आर्थिक मदद दिए जाने, जीवन यापन के लिए परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाने, जो व्यक्त्ति घायल है उनका उचित इलाज कराया जाने की मांग की। इस अवसर पर राधे प्रणामी प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ मोहम्मद शारिक, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार, अफ्फान अख्तर, जहीन रिजवी, फिरोज एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत कार्यकारी अधिकारीसुधीर कुमार पाल का हुआ प्रमोशनमुज़फ्फरनगरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा का मंदिर मुद्दा जनता ने नकाराः राजकुमार यादवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »