भ्रष्टाचार के आरोप में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित, शिकायत के बाद पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने की कार्रवाई

मेरठ -पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ऊर्जा भवन में तैनात अधीक्षण अभियंता सिविल मुनेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता पर गाजियाबाद के एक ठेकेदार से भुगतान के नाम पर कमीशन मांगने और निविदा में गड़बड़ी का आरोप था। मुनेंद्र कुमार के पास बिजली वितरण मंडल गाजियाबाद का चार्ज था। ऊर्जा भवन में उनके पास चीफ सिविल का भी कार्यभार था। गाजियाबाद निवासी ठेकेदार सूर्य प्रताप सिंह ने प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार ने उनसे गाजियाबाद में एक निर्माण कार्य का भुगतान कराने में कमीशन मांगी थी। कमीशन न देने पर उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो क्लिप भी शिकायत पत्र के साथ एमडी को सौंपी। एमडी की ओर से इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। जांच में रुपये के लेनदेन की बात और निविदा में गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक की ओर से मुनेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति से कार्य किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके निलंबन के बाद चीफ सिविल का चार्ज चीफ टेक्निकल आनंद प्रकाश को दिया गया है। अधीक्षण अभियंता गाजियाबाद का चार्ज मेरठ के अधीक्षण अभियंता को दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत , पांच मौतों की पुष्टि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, 20 की मौत… लाशें ही लाशेंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक : 22 साल से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था पिता… मां भी रही

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »