फैक्ट्री में लगी आग,चार लोगों की मौत

अलवर- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के समीप खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग में अब तक चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा खैरथल तिजारा जिले अंतर्गत भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार शाम 6:30 बजे हुआ था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। बताया गया है कि इस हादसे में 12 से अधिक कर्मचारी झुलस गए थे जिनमें से कई की हालत गंभीर है। आग की सूचना के मौके पर पहुंची 10 दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की । आग लगने के बाद वहां के हालात देखने के बाद अधिकारी भी सकते में आ गए कि वहां इंतजाम सही नही थे। मजदूरों को निकलने का रास्ता भी सकरा था। फैक्ट्री में आग लगने से अंदर धुआं हो गया। इससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए थे और आग में चार मजदूर बुरी तरह जल गये। फायर अधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि कंपनी में शॉर्टकट से आग लगी थी और शॉर्ट सर्किट के बाद ही ब्लास्ट हुआ था जिसमें चार शव मिले हैं। एक शव मंगलवार को मिल गया था। तीन शव रेस्क्यू के दौरान मिले हैं। तीन लोगों के शव दीवार से चिपके हुए मिले क्योंकि इस ब्लास्ट में दीवार गिर गई थी और 11 व्यक्ति घायल हो गए थे । तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में काफी कन्जेस्टेड एरिया बना हुआ था जो मुख्य द्वार है वहां पर भी सामान इस तरीके से रखा हुआ था मजदूर निकल नहीं पा रहे थे। इस हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी विकास, अजय और विशाल सिंह तथा जम्मू कश्मीर निवासी राजकुमार की मौत हुई है। विकास ,अजय और विशाल ऑपरेटर हैं जबकि राजकुमार शिफ्ट इंचार्ज है

इसे भी पढ़ें:  पांच रूपये के गुटके में हर दाने में कैसर कैसे, फंसे तीन अभिनेता, 19 को सुनवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पांच रूपये के गुटके में हर दाने में कैसर कैसे, फंसे तीन अभिनेता, 19 को सुनवाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »