MUZAFFARNAGAR-58 लाख की संदिग्ध नगदी सहित तीन युवक दबोचे

मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने रूटीन चैकिंग के दौरान राजस्थान के तीन युवकों से दो बैग में मोटी रकम बरामद की है। पकड़ी गई रकम संदिग्ध बताई जा रही है, जो स्क्रैप के अवैध कारोबार में प्रयोग किये जाने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। विभाग की मेरठ यूनिट की टीम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर तीनों आरोपी युवकों और उनके बरामद संदिग्ध धनराशि को अपने कब्जे में ले लिया। पहले तो टीम ने तीनों युवकों से थाने में पूछताछ की, फिर बरामद हुए 58 लाख रुपये ज्यादा की मोटी रकम को पुलिस की सुपुर्दगी में दाखिल कर तीनों आरोपियों को टीम अपने साथ मेरठ ले गयी है। इस पूछताछ में शहर के एक स्क्रैप कारोबारी का भी नाम सामने आया है, जो इन युवकों के साथ व्यापारी में शामिल बताया गया है। यह रकम स्क्रैप के अवैध कारोबार से जुटाई गई बताई गई, जिसको लेकर तीनों युवक ट्रेन से हरियाणा जाने की तैयारी में थे। युवकों का कहना है कि वो माल की सप्लाई के लिए पेमेंट लेकर जा रहे थे। हालांकि इनकम टैक्स की शुरूआती पूछताछ में बरामद धन संदिग्ध बताया गया है। जिसको लेकर कार्यवाही भी इनकम टैक्स विभाग की ओर से की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र चुनाव-सपा सांसद इकरा हसन के भाषण का बजा डंका

शनिवार देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी रूटीन चैकिंग में व्यस्त थी। इसी बीच पुलिस को स्टेशन पर कुछ युवकों की गतिविधि को लेकर शक हुआ। युवकों के पास से कई बैग थे। इनकी तलाशी लेने पर दो बैग में मोटी रकम बरामद हुई। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान तीन युवक मिले। इनके पास कुछ बैग थे, तलाशी लेने पर दो बैग में मोटी रकम पाये जाने पर इनको थाने ले आया गया था। युवकों के पास से कुल 58.32 लाख रुपये की रकम बरामद हुई, पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो यह रकम स्क्रैप के कारोबार से जुटाकर लाये हैं। उन्होंने बताया कि रकम बरामद होने पर तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। इन तीनों युवकों ने अपने नाम हिमांशु कुमार पुत्र काशीराम, वेरूदान पुत्र अशोक कुमार और कुलदीप पुत्र पवन बताये। ये वर्तमान में शहर के मौहल्ला गांधी कालोनी की गली नम्बर नौ में किराये के मकान पर रह रहे हैं। जबकि तीनों युवक मूल रूप से राजस्थान राज्य के रहने वाले हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि वो यहां पर स्क्रैप कारोबार मारूफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों युवक बरामद रकम के लिए कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाये थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो स्क्रैप लाकर बेचने का काम करते है और माल की सप्लाई के लिए वो यह रकम हरियाणा के यमुनानगर लेकर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-33 साल बाद लद्दावाला में जागृत हुआ शिव मंदिर

इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि संदिग्ध रकम का मामला होने पर उनके द्वारा इनकम टैक्स विभाग का सूचना रात्रि में ही दे दी थी। सवेरे इनकम टैक्स मेरठ यूनिट के आयकर निरीक्षक जबर सिंह अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने तीनों युवकों से बरामद रकम के बारे में पूछताछ की और फिर रकम को थाना पुलिस की सुपुर्दगी में देकर तीनों आरोपियों को अपने साथ मेरठ ले गये हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में कार्यवाही इनकम टैक्स विभाग की मेरठ यूनिट के स्तर से ही की जा रही है। तीनों युवकों की पूछताछ में सामने आये स्क्रैप कारोबारी मारूफ के बारे में भी इनकम टैक्स विभाग की टीम को जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें:  क्लेरिकल मिस्टेक-एक जीरो ने फंसा दिये पालिका के 50 लाख

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  क्लेरिकल मिस्टेक-एक जीरो ने फंसा दिये पालिका के 50 लाख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »