MUZAFFARNAGAR-12 घंटे में 7 लूट करने वाले कार सवार तीन लुटेरे दबोचे

मुजफ्फरनगर। शनिवार की अलसुबह ही हथियारों के बदल पर आतंक मचाते हुए लोगों के साथ लूट की संगीन वारदातों को अंजाम देकर यूपी से उत्तराखंड तक सनसनी फैलाने वाले कार सवार लुटेरे किस्म के तीन बदमाशों को पुलिस ने आखिर कार मुठभेड़ में दबोच लिया। इन बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए हथियारों का पूरा प्रयोग किया, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए तीनों लुटेरों को लंगड़ा कर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और लूट की वारदातों में लोगों से लूटी गई नगदी, मोबाइल और जेवर बरामद किये हैं।

जनपद के छपार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बरला बसेडा मार्ग पर तीन बाइक सवारों को लूटने के बाद सनसनी फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दबोच लिया है। इनके द्वारा 12 घंटे में 7 लूट की वारदात कर सनसनी फैला दी है। इनके द्वारा एक भाजपा नेता सहित कई महिलाओं को भी लूट का शिकार बनाया गया था। इनकी वारदातों के कारण यूपी और उत्तराखंड तक हड़कम्प मच गया।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में हुई वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को मंसूरपुर पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह से जनपद में कई स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर आम जन में भय का वातावरण पैदा करने वाले कार सवार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की कई वारदात को अंजाम देने वाले 03 शातिर लुटेरे अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें राजेश पुत्र रामकिशोर, अभि कुमार पुत्र रामकुमार और साहिल पुत्र इसहाक निवासीगण दिल्ली को घायल अवस्था में जंगल से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पैर में पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान गोली लगी, उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, धारदार हथियारन, कारतूस, के साथ ही विभिन्न स्थानों पर की गई लूट में छीने गये 17900 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन, 01 सोने की चेन, 13 आधार कार्ड, 04 पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक तथा लूट की घटना में प्रयुक्त चोरी की एक वैगनआर कार बरामद की गयी।

इसे भी पढ़ें:  धमाकों से दहला गाजियाबाद, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग, कई वाहन जले

सुबह पांच बजे मंसूरपुर में की थी लूट की पहली वारदात

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि ये बदमाश लूट की वारदात करने के लिए शामली जनपद की ओर जा रहे थे, इसी बीच पुलिस से इनका आमना सामना हो गया। ये तीनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद में शनिवार को पांच बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र में लूट की पहली वारदात की।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे


इसके बाद छपार और पुरकाजी थाना क्षेत्रों में वारदात करने के बाद ये उत्तराखंड निकल गये और रुड़की व मंगलौर मेें भी कई वारदात को अंजाम दिया। बताया कि इनके द्वारा सात घटना करने की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके साथ लूट होने पर उन्होंने शिकायत नहीं की है। इनके द्वारा लोगों से सोने की चेन, पर्स, मोबाइल और नगदी लूटी। घटनाओं के खुलासे के लिए शत प्रतिशत रिवकरी पुलिस ने की है। सीओ सदर, सीओ खतौली, इंस्पेक्टर छपार, पुरकाजी और मंसूरपुर के साथ ही एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पौड़ी में रेव पार्टी करते मुजफ्फरनगर के 28 उर्वरक व्यापारी गिरफ्तार

गलफ्रेंड की खातिर की लूटपाट, शामली था टारगेट

ये लोग शामली जिले में लूट की वारदात करने के लिए जा रहे थे। करीब 12 बजे के बाद इनको मंसूरपुर में इंटरसेप्ट किया गया और रोकने पर इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। बरामद कार गुडगांव से चोरी की गई, जिसका मुकदमा वहां दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा है। इसके लिए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

पकड़ा गया बदमाश राजेश होटल में कर्मचारी है। अभि चालक और परचून की दुकान करता था। साहिल जोमेटो डिलीवर ब्यॉय है। इनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनके द्वारा लूट की सात घटनाएं की है। कुछ लोगों ने इनके द्वारा वारदातों में शिकायत भी नहीं की है। बदमाशों ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड और व्यक्तिगत खर्च की पूर्ति के लिए इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारण सभी स्कूल बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  फ्रांस में बवाल… प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारण सभी स्कूल बंदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »