MUZAFFARNAGAR-पकड़ा गया टिकैत की पगड़ी उछालने वाला सौरभ

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की भगवा पगड़ी को उछालने और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए हूटिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आसामाजिक तत्व को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी असामाजिक तत्व ने माहौल को बिगाड़ने के लिए राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की की और उनकी पगड़ी को हाथ मारकर उछाल दिया। वीडियो में उसकी यह हरकत रिकॉर्ड हुई तो पुलिस ने उसको जीआईसी मैदान में महापंचायत शुरू होने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है।

टाउनहाल मैदान में शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली के दौरान टिकैत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हमले का प्रयास किया गया था। इसको लेकर भाकियू में भारी रोष है और आज महापंचायत बुलाई। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर राकेश टिकैत की पगड़ी उछालने वाले एक असामाजिक तत्व को दबोच लिया। खालापार थाना पुलिस ने थाने से ही आरोपी युवक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की है, जिसमें वो घटना को स्वीकार करते हुए शर्मिंदगी जाहिर करने के साथ ही अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। आरोपी युवक ने यह भी कहा कि वो राकेश टिकैत का बहुत सम्मान करता है। इस मामले में सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि खालापार थाना क्षेत्र के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सौरभ वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौरभ ने ही राकेश टिकैत की टाउनहाल में सिर पर हाथ मारकर पगड़ी उछाली थी। उसके खिलाफ विधिसम्वत कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

एसपी सिटी बोले-असामाजिक तत्वों ने की टिकैत के साथ धक्का-मुक्की

इसी को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी वीडियो बयान जारी किया है। उनका कहना है कि गत दो मई को जनपद मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल पर जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ नारेबाजी हुटिंग और धक्का-मुक्की की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, मौके पर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिस व्यक्ति ने राकेश टिकैत को धक्का दिया और धक्का लगने से पगड़ी गिर गयी। उस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है तथा अन्य असामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही जल्द ही अमल में लायी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  HARYANA CHUNAV-विनेश फोगाट अब नहीं आएंगी सिसौली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विधवा महिला का हिंदूवादी नेता ने किया उत्पीड़नराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विधवा महिला का हिंदूवादी नेता ने किया उत्पीड़नजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »