संत रविदास ने समाज को दी नई दिशाः योगी

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में सतगुरु स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज के 65वे महापरिनिर्वाण दिवस पर सतगुरू समनदास आश्रम में आयोजित संत समागम एवं सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सतगुरु रविदास ने सामाजिक आडंबर,कृकुरीतियों के प्रति लोगों को जागृत किया और आध्यात्मिक चेतना का जागरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर ही समाज कल्याण के लिए काम किया है। पूर्व की सरकारों ने महापुरुषों और संतों का अनादर किया, उनके आदर्श को मिटाने का काम किया। डॉ. अम्बेडकर को भी सम्मान भाजपा सरकार आने के बाद मिला है, पूर्व सरकारों ने उनके योगदान और बलिदान को नकारने का काम किया।

सतगुरू समनदास आश्रम पहुंचने पर सतगुरू गद्दी महंत गोवर्धन दास ने पटका पहनाकर सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मंत्री कपिल देव और मंत्री अनिल कुमार ने भगवान बु( की प्रतिमा देकर अभिनंदन किया। यहां आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत समागम में आये सभी श्र(ालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि मध्य काल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब संत रविदास के रूप में एक प्रकाश पुंज का उदय हुआ। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर वार किया और समाज को नई चेतना देने का काम किया।


सतगुरू संत रविदास के विचार मानव जीवन के लिए पवित्रता और प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह मूल मंत्र मानव जीवन में पवित्रता, निर्मलता का प्रतीक है और प्रेरणा स्रोत है। संत रविदास के गुरु रामानंद ने भी कहा था कि जाति न पूछे कोई हरि को बजे सो हरि का होई। संत रविदास ने जो कहा था कि बिना भेदभाव सभी को अन्न मिले, सुख मिले इसी विचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं और कोरोना काल के बाद 21 करोड लोगों को अन्न दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके विचारों को अपनाकर हर वर्ग के लिए काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकारों ने बाबा साहब अंबेडकर के देश के प्रति किये गये योगदान की अनदेखी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी से अब तक की जितनी भी सरकारें हुई उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पंच तीर्थ का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के जिस छात्रावास में बाबा साहब ने पढ़ाई की थी, उसे भी खरीद कर उनकी स्मृति संजोने का काम किया है। कानून व्यवस्था पर बोले कि अब कांधला और कैराना जैसी घटनाएं नहीं हो सकतीं। अब कोई पलायन नहीं हो रहा है। सरकार ने समाज को सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह सब जनता के स्नेह से मिली आत्म शक्ति का प्रमाण है। अच्छी सरकार में सब अच्छा ही होता है।

संत समागम के बाद भक्तों के लिए यहां पर भण्डारा किया गया। इसमें भारी जनसमूह उमड़ा नजर आया। यहां मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष रालोद संदीप मलिक, एलएलसी वन्दना वर्मा, विधायक मिथलेश पाल, रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान, अनुराधा चौधरी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सहकारी बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह, शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सहित अन्य साधु-संत मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने नड्डा से पूछा-कंगना को लड़ाने की क्या मजबूरी थी

ज्ञान भिक्षुक दास की मूर्ति लगेगी, संत समनदास के नाम पर बनेगा घाट

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में आये सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार इस पौराणिक तीर्थ के महत्व को सभी के सामने रखा। उन्होंने भागवत भूमि का खूब गुणगान करते हुए कहा कि देश दुनिया में ऐसा कोई स्थान नहीं, जहां लोग अपने इतिहास की इतनी प्राचीनता को महसूस कर सकें, क्योंकि शुकतीर्थ का इतिहास 5000 वर्ष पुराना है। जनसभा में मंच से ही सीएम योगी ने शुकतीर्थ में घाटों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि निकट भविष्य में सतगुरु समनदास महाराज, स्वामी ज्ञान भिक्षुक महाराज और अन्य पूज्य संतों के नाम पर घाट का निर्माण कराया जाएगा। शुकतीर्थ में पार्क निर्माण के अलावा समनदास आश्रम में सत्संग भवन का भी निर्माण कराया जाएगा।

भागवत उदगम स्थल के रूप में पहचान रखने वाले इस तीर्थ में संत रविदास और ज्ञान भिक्षुक दास की मूर्तियां लगेंगी। संत समनदास के नाम पर घाट का निर्माण होगा। सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। ऐसी सड़कों का नाम भी संतों के नाम पर किया जायेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतगुरु समनदास महाराज की प्रतिमा पर श्र(ांजलि अर्पित की और आश्रम में पहुंचकर समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के अलावा आश्रम के मुख्य द्वार के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण आश्रम के महंत गोवर्धन दास महाराज के साथ मिलकर किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, डीएम उमेश मिश्रा और भाजपा व रालोद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में सांसद हरेन्द्र मलिक से मिले नरेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जयंत से नाराज पूर्व सांसद अमीर आलम ने बेट नवाजिश के साथ थामा चन्द्रशेखर का हाथ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जयंत से नाराज पूर्व सांसद अमीर आलम ने बेट नवाजिश के साथ थामा चन्द्रशेखर का हाथजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »