कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पर भड़के राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। कॉमेडी के नाम पर आज टीवी शो और फिल्मों में अश्लीलता और असमाजिकता की सारी हदें पार की जा रही हैं। ऐसे ही एक शो में अश्लीलता की पराकाष्ठा होने को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इन्फ्लूएंसर समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गोट लेटेंट के शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता पिता को लेकर किये गये भद्दे मजाक को लेकर देश में नाराजगी सामने आ रही है। इसको लेकर कार्यवाही की मांग उठ रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे समाज का अपमान और देश की संस्कृति व सभ्यता के खिलाफ बताते हुए शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि संस्कृति की बात करने वाले पीएम मोदी की सरकार इस देश को आखिर किस दिशा में ले जाने का काम कर रही है।

बता दें कि समय रैना द्वारा देश की अव्यक्त और छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए एक कॉमेडी शो इंडियाज गोट लेटेंट पेश किया जा रहा है। इसमें कॉमेडी के नाम पर जो कंटेंट पेश किया जा रहा है, वो पूरी तरह से अश्लीला और फूहड़ता का पर्याय बन रहा है। इसी शो के एक एपिसोड दौरान समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी हाल में ही एक साथ टीवी पर नजर आये थे। इसी एपिसोड के दौरान वहां पर मौजूद एक कंटेंस्टेंट से रणवीर बेहद भद्दा और असामाजिक सवाल पूछते हैं, ‘क्या आप पूरी जिंदगी माता-पिता को पूरी लाइफ सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या उन्हें जॉइन करोगे, इनमें से एक को चुन लो.’ यूट्यूबर के तौर पर फेमस होने वाले रणवीर इलाहाबादिया पैरेंट्स को लेकर दिए अपने इस विवादित बयान के बाद खासा ट्रोल हुए और पूरे देश में उनकी इस कॉमेडी को लेकर बवाल मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेश


इसी को लेकर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी फेसबुक वॉल से पोस्ट करते हुए ऐसे शो के आयोजन को मंजूरी दिये जाने पर मोदी सरकार पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अपने टिप्पणी में कहा कि मजाक की भी एक हद होती है और मनोरंजन का प्रसारण भी नियमों के दायरे में बंधा हुआ है, लेकिन आज देश में मनोरंजन और मजाक के नाम पर बड़े पैमाने पर अश्लीलता परोसी जा रही है। इसके साथ ही कॉमेडी शो के नाम पर जिस तरह से देश में अश्लीलता और फूहडता का खेल चल रहा है, क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है? उन्होंने इसके लिए सरकार की व्यवस्था और कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को मंजूरी देकर आखिर मोदी सरकार कैसा भारत बनाने में लगी हुई है। उन्होंने शो के आयोजकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इनको ना तो किसान का कोई ख्याल है और ना ही भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सामाजिक संस्कारों से इनको कोई लेना देना है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के बहाने देश का, समाज का और माता-पिता जैसे पवित्र रिश्ते का अपमान करने वाले ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री अवार्ड प्रदान कर सम्मानित करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा में गुड्डू, मुन्ना, छोटू और फत्ते की सियासी एंट्री

उन्होंने सख्त नाराजगी के साथ कहा कि ऐसे लोगों को अवार्ड देने के बजाये इनके खिलाफ भारतीय संस्कृति और समाज को शर्मशार करने के कार्य पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान के सम्मान के साथ साथ यह लड़ाई भारत की सभ्यता, संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए भी हम मिलकर लड़ने का काम करेंगे। उन्होंने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि आरोपी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को एक प्रोग्राम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इसी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी आज मीडिया को इस सम्बंध में बताया कि शो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस शो को लेकर राहुल एशवर एडवोकेट ने पुलिस आयुक्त मुंबई को शिकायत की और उनकी शिकायत पर पुलिस ने शो के आयोजक समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया तथा शो के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

इसे भी पढ़ें:  ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंदौर-उज्जैन हाईवे पर मेघदूत होटल के पास पलटी यात्री बस, 20 यात्री घायलजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »