दहशत की अफवाहों से हड़कंप-पुलिस को गुमराह कर रही झूठी सूचनाएं

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव में फौजी और शिक्षक को चोर समझकर पीट दिया गया, तो जानसठ क्षेत्र में पत्नि से नाराज पति को घर के बाहर बैठा देखकर ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। ऐसे में जनपद में देहात से शहर तक एक अजीब सी दहशत का माहौल बन गया है। इनके पीछे हकीकत तो कोसों दूर खड़ी प्रतीत हो रही है, लेकिन लोग इन अफवाहों को हकीकत की चादर में लपेटकर झूठी सूचनाएं फैलाकर दहशत को गहरा कर रहे हैं। लाठी लेकर पहरे पर उतरे नजर आ रहे हैं, आये दिन संदिग्ध समझकर किसी को भी पीटने का मामला सामने आ रहा है। चरथावल क्षेत्र के ही एक गांव में हाल ही में ड्रोन और संदिग्ध व्यक्तियों की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले सामने आए हैं। ऐसे ही एक फर्जी मामले में देर रात दो महिलाओं और एक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई, जिस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। ऐसे में इन महिलाओं और दिव्यांग व्यक्ति को थाने बुलाकर कड़ी फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि चोर की दहशत के मामले सामने नहीं आये हैं, लेकिन लोग झूठी सूचनाएं फैलाकर दहशत को बढ़ा रहे हैं। चरथावल क्षेत्र में भी ऐसी कई सूचनाएं पुलिस को मिली। पुलिस जांच में यह जानकारी झूठी पाई गई। बताया कि एक गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखने की जानकारी दो महिलाओं और एक दिव्यांग व्यक्ति ने फैलाई। पुलिस ने जांच पड़ताल की, कुछ हकीकत नहीं मिली। इसके बाद तीनों को थाने बुलाकर क्षेत्राधिकारी सदर देवव्रत वाजपेई ने सख्ती से पूछताछ की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ ने स्पष्ट किया कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। घटना के बाद पुलिस ने गांव में रुककर लोगों को जागरूक किया और अपील की कि वे किसी भी असत्य या अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। डॉयल-112 की टीमों के माध्यम से मुनादी कराई गई और ग्राम प्रधानों को सतर्क रहने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

एसएसपी की चेतावनी, फर्जी सूचना वालों का होगा इलाज

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि बीते कुछ दिनों में कई गांवों से रात में बदमाश या ड्रोन जैसी चीजें देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई है, जिनमें से अधिकांश जांच में गलत पाई गईं। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त को तेज कर दिया गया है और हर सूचना की गंभीरता से जांच हो रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति ड्रोन या संदिग्ध व्यक्ति की झूठी सूचना देगा, पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी। जनता सतर्क रहे, लेकिन अफवाहों पर न जाए।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी सूचना सोशल मीडिया पर देखने के बाद पहले उसकी पुष्टि करें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस, प्रशासन या ग्राम प्रधान को दें। डरें नहीं, लेकिन कानून अपने हाथ में न लें। अफवाह फैलाना न केवल समाज के लिए खतरनाक है बल्कि यह कानूनी अपराध भी है। पुलिस प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि ग्राम सुरक्षा समितियों और गांव के संभ्रांत लोगों से लगातार संपर्क में रहकर पुलिस हर अफवाह की तह तक जा रही है, ताकि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »