हजारों किसानों के साथ सहारनपुर कोर्ट में हुई नरेश टिकैत की पेशी, मिली जमानत

मुजफ्फरनगर। 14 साल पुराने एक मामले में सहारनपुर जनपद के विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के खिलाफ जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट को लेकर शुक्रवार को दो जिलों में भारी हलचल नजर आई। कोर्ट के आदेश पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत हजारों किसानों के काफिले के साथ सहारपुर पहुंचे और कोर्ट में अपनी पेशी दर्ज कराई, जहां उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उनको सशर्त जमानत दे दी है। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान उनको नियमित पेशी दर्ज कराने की हिदायत दी है। इस दौरान भाकियू नेताओं ने सहारनपुर कचहरी में पूरी तरह से कब्जा जमाकर टैंट लगाते हुए भण्डारा भी किया। भट्टी लगाकर वहीं पर भोजन तैयार किया गया था। नरेश टिकैत ने कहा कि वो अदालत और कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी समाज के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए, मीडिया के सहारे उनको बदनाम न किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न पुरस्कार, जयंत बोले-जय जवान, जय किसान

बता दें कि सहारनपुर जनपद के सरसावा थाने में 20 मई 2010 को पुलिस की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, इसमें आरोप था कि किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देते हुए यातायात जाम कर दिया था। थाने का भी घेराव किया गया। 14 साल पुराने इस मामले में वर्तमान में कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े इमरान मसूद, के साथ ही भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, वीरेंद्र, राज सिंह, राजकुमार, सुशील चौधरी, मुकेश चौधरी, ओमी पंवार, वीरेंद्र शास्त्री, सलमान मसूद, अब्दुल वाहिद, प्रदीप, राजपाल, वीरेंद्र सिंह, प्रवेश गुर्जर, प्रीतम सिंह, जसंवत, मेला राम पंवार, पप्पू, वीरेंद्र, चरण सिंह, अशोक, बलजीत सिंह और अशोक चौधरी नामजद किए गए थे। इस मुकदमे में अदालत में पेश होकर इमरान मसूद और अन्य कई आरोपी अब तक जमानत करा चुके हैं। आरोपियों पर धारा 147, 283 और 341 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर नहीं होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश जारी करते हुए एसएसपी सहारनपुर को आदेश दिए थे कि 24 मई को नरेश टिकैत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। प्रकरण के समय चौधरी नरेश टिकैत भाकियू के अध्यक्ष नहीं थे। वह प्रतिनिधि के तौर पर सम्मेलन में शामिल होने गए थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-33 साल बाद लद्दावाला में जागृत हुआ शिव मंदिर

इस मामले में भाकयू सुप्रीमो नरेश टिकैत के गिरफ्तारी वारंट जारी होने से संगठन में भारी रोष नजर आया और भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह से ही किसानों ने रोहाना टोल पर पहुंचकर सहारनपुर कूच की तैयारी की। योगेश शर्मा का कहना था कि 14 वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमें में न्यायालय द्वारा ना कोई नोटिस भेजा गया, ना ही कोई सूचना प्रेषित की गई और अब अचानक से 24 मई को अदालत में पेश होने को कहा गया और हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि अब यूनियन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के साथ रोहाना टोल पर नरेश टिकैत पहुंचे और वहां से सहारनपुर कोर्ट जाकर पेशी दर्ज कराई। बताया गया है कि कोर्ट द्वारा नरेश टिकैत की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उनको जमानत दे दी और सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »