MUZAFFARNAGAR-धरातल पर जल्द उतरेगा मंत्री कपिल देव का पहले गेस्ट हाउस का सपना

मुजफ्फरनगर। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों के कार्यकाल के दौरान यूं तो जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है, लेकिन विकास के इस पथ पर अग्रसर जिला अब मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से सफलता का एक और आयाम स्थापित करने जा रहा है। कागजी खानापूर्ति के बाद अब मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल का मुजफ्फरनगर जिले को उसका पहला बड़ा और हाईवे वाला गेस्ट हाउस दिलाने का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। इसके लिए मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर पहले मुख्यमंत्री ने गेस्ट हाउस निर्माण की मंजूरी दी और अब 265 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के मंत्री का आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिल्ली देहरादून हाईवे के जौली बाईपास के करीब लोक निर्माण विभाग की भूमि पर गेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव सरकार को दिया था। इसके लिए सरकार ने प्रस्ताव मंजूर कर दिया था, अब इस गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए काउंट डाउन शुरू कर दिया गया है।

गुरूवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पर गेस्ट हाउस निर्माण का नक्शा देखकर भव्य गेस्ट हाउस बनाने के लिए आवश्यक चर्चा की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली देहरादून हाईवे के नजदीक मुजफ्फरनगर जनपद में कोई भी ऐसा गेस्ट हाउस नहीं है, जहां पर वीआईपी के रूकने की व्यवस्था हो सके। जिले में जो गेस्ट हाउस हैं, भी वो काफी छोटे हैं, वहां पर कोई वीआईपी प्रोग्राम या मीटिंग आदि नहीं की जा सकती है, लेकिन उनको खुशी है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके प्रस्ताव पर मुजफ्फरनगर को हाईवे के नजदीक अपना पहला गेस्ट हाउस देने का काम किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मखियाली बाईपास पर लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन को इसके लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इस गेस्ट हाउस में 4 बेडरूम सुइट के साथ ड्राइंग रूम, पार्किंग पार्क और 500 आदमियों के करीब ओपन मीटिंग हाल भी बनेगा। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का भी आभर व्यक्त किया है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खण्ड इस गेस्ट हाउस का निर्माण करेगा। राष्टÑीय राजमार्ग के पुराने बाईपास पर विभाग की अनुपयोगी भूमि इसके लिए स्वीकृत की गयी है। इसकी लागत दो करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपये तय गई है। पूरा बजट राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। शीघ्र ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हरिद्वार राष्टÑीय राजमार्ग के कीरब इसका निर्माण होने से यहां पर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शकुतीर्थ वाले मार्ग पर स्थित होने के कारण वहां आने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को विश्राम करने एवं बैठक आदि आयोजनों के लिए सुविधा विकसित होगी। 

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर कार्रवाई मामले में अदालत की अवमानना का आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने नड्डा से पूछा-कंगना को लड़ाने की क्या मजबूरी थीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अब शाहनवाज राणा के बेटे शाह आजम पर मुकदमा दर्ज, जालसाजी का आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »