मुजफ्फरनगर में जुटेंगे अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी

मुजफ्फरनगर। जिले में एक बार फिर से टेनिस की धूम मचने को तैयार है। सर्विसेज क्लब के विश्व प्रसिद्ध ग्रास कोर्ट पर शनिवार से डा. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स 400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इस शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा शनिवार सुबह दस बजे करेंगे। डेढ़ लाख रूपये प्राइस मनी वाला यह टूर्नामेंट इस बार सात दिनों तक आयोजित किया जायेगा, इससे पहले पांच दिनों तक इसका आयोजन होता था। इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ जापान, फ्रांस और इजराइल के साथ ही कई मुस्लिम देशों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

सर्विसेज क्लब के प्रांगण में डा. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स 400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां अमित प्रकाश टूर्नामेंट डायरेक्टर, विजय वर्मा टूर्नामेंट सचिव, डा देवेंद्र मलिक, डा. मनोज काबरा, डा. जे एस तोमर अध्यक्ष रिसेप्शन समिति मौजूद रहे। अमित प्रकाश व विजय वर्मा ने बताया कि यह दसवां अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 180 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें लगभग 160 पुरुष खिलाड़ी व 20 महिला खिलाड़ी हैं, टूर्नामेंट में जापान, फ्रांस, यूएई, इजरायल आदि देश से भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  फ्रांस में बवाल... प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के टेनिस ग्रास कोर्ट पूरे हिंदुस्तान में बहुत मशहूर हैं, भारतवर्ष में कुल चार या पांच जगह ही ऐसी हैं, जहां पर इस स्तर के ग्रास कोर्ट मेंटेन किया जा रहे हैं, उसमें से मुजफ्फरनगर का नाम शामिल होना हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। इस टूर्नामेंट में टूर्नामेंट कमेटी ने सभी खिलाड़ियों को सुबह का नाश्ता, लंच और शाम की चाय के साथ ही साथ 150000 रुपए प्राइस मनी व सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देने का भी निर्णय लिया। इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का मुख्य कारण यह है कि शहर के युवा टेनिस के प्रति जागरूक हांे और इस खेल को अपनाकर अपना उज्जवल भविष्य बनाएं और स्टडी यह भी बताती है कि टेनिस ही एक ऐसा खेल है जो की विश्व में सबसे फेमस है और स्वास्थ्य के हिसाब से भी 90 साल तक के लोग इस खेल को आराम से खेल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »