पांच हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने आ रहे सीएम योगी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीरापुर में आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि सभी एक्टिव हो गये हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पांच हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आ रहे हैं। इसके लिए आसपास के जिलों में भी हलचल बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपने लखनऊ स्थित आवास कैम्प कार्यालय से डीएम अरविन्द मल्लप्पा के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए तैयारियों के लिए निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

22 अगस्त यानि गुरूवार को मीरापुर क्षेत्र में स्थित भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ करने और कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पधार रहे हैं। इस रोजगार मेले में 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। 40 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन मीरापुर क्षेत्र के गांव कैलापुर जसमौर स्थित बिजनौर दिल्ली हाईवे पर बीआईटी परिसर में प्रातः 9ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से मुजफ्फरनगर व निकटस्थ स्थानों के युवाओं को विभिन्न 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित करने हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक इत्यादि सहित अन्य विषयों के विद्यार्थी एवं प्रशिक्षणार्थी के रूप में रोजगार मेले में लगभग 5000 युवा प्रतिभाग करने हेतु पात्र चुने गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली हारने से घटा मोदी का रूतबा, वीडियो में सुनें, बिरयानी से चीन तक क्या-क्या बोले भाजपा के विक्रम सैनी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी सम्बंधित विभागों के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया है। रोजगार मेले के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद कार्यक्रम है और वो जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। मंत्री कपिल देव ने गुरूवार को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को लखनऊ आवास से जिले के अधिकारियों व विद्यालयों के प्रधानचार्याे को वर्चुअल कांफ्रेस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य बिन्दुओं पर उनको निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  HARYANA CHUNAV-विनेश फोगाट अब नहीं आएंगी सिसौली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  HARYANA CHUNAV-विनेश फोगाट अब नहीं आएंगी सिसौली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:   सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »