MUZAFFARNAGAR-डीएम के फर्जी साइन करने में फंसे बाॅलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन के भाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में धोखाधड़ी के यूं तो अनेक मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को ही चौंका दिया है। इस धोखाधड़ी में बाॅलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई सहित उनका विरोधी भी फंसा है। दोनों के बीच कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद में जिलाधिकारी न्यायालय की ओर से चकबंदी विभाग के नाम एक आॅर्डर तैयार करते हुए फर्जी साइन कर उसको जारी कर दिया। डीएम के सामने मामला पहुंचा तो वो अपना फर्जी आॅर्डर देखकर हतप्रभ रह गये। डीएम के आदेश पर एसडीएम बुढ़ाना और एडीएम प्रशासन ने जांच की तो पत्र फर्जी पाया गया। जांच के दौरान दोनों को बुलाया गया तो फर्जी आॅर्डर के लिए वो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मामला साफ नहीं होने पर डीएम के आदेश पर उनकी कोर्ट के पेशकार ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस अपनी जांच में यह साफ करेगी कि असली मुल्जिम कौन है?

इसे भी पढ़ें:  भारतीय नौसेना की कराची पर की जवाबी कार्रवाई, जम्मू में ब्लैक आउट

जिलाधिकारी न्यायालय के पेशकार राजकुमार ने थाना बुढ़ाना में तहरीर देकर बाॅलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शेख अयाजुद्दीन नम्बरदार पुत्र नवाबुद्दीन निवासी मौहल्ला काजीवाडा कस्बा बुढ़ाना और उसके विपक्षी जावेद इकबाल पुत्र सगीर अहमद निवासी बुढ़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पेशकार राजकुमार द्वारा बताया गया कि डीएम के आदेश पर यह मुकदमा कायम किया गया है। तहरीर में बताया गया कि अयाजुद्दीन के द्वारा 12 दिसम्बर 2023 को अपनी कृषि भूमि के लिए विपक्षी जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर अपने आईजीआरएस सन्दर्भ प्रार्थना पत्र के साथ जिलाधिकारी न्यायालय से 08 दिसम्बर 2023 को जारी दिखाया गया एक कथित आदेश पत्र की प्रति भी चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी गई थी और प्रकरण का निस्तारण उसके पक्ष में करने का आग्रह किया गया था। इसी बीच जिलाधिकारी न्यायालय से ऐसा कोई भी आदेश नहीं होने की जानकारी मिलने पर 08 दिसम्बर 2023 के डीएम कोर्ट के कथित आदेश पत्र की जांच कराई गई। इसके लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने 29 फरवरी 2024 को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। इस जांच के निष्कर्ष में कहा गया कि डीएम कोर्ट से कथित आदेश अयाजुद्दीन और उसके विरोधी पक्ष जावेद इकबाल ने एक दूसरे को हानि पहुंचाये जाने के उद्देश्य से दिया जाना परिलक्षित हुआ है। एसडीएम की जांच में भी यह साफ नहीं हुआ कि डीएम कोर्ट का यह फर्जी आदेश दोनों में से किसने तैयार कराया।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थान

इसके बाद एसडीएम बुढ़ाना की आख्या पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जांच की गई। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट 06 मार्च 2024 को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सौंपी। इसमें डीएम कोर्ट का 08 दिसम्बर का आदेश फर्जी तो पाया गया, लेकिन इसके लिए दोनों में दोषी कौन था, यह साफ नहीं हो पाया। डीएम बंगारी ने कोर्ट का फर्जी आदेश तैयार कर विभाग को जारी करने के प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए 06 मार्च को ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। राजकुमार ने बताया कि एसडीएम की जांच आख्या और एडीएम प्रशासन की जांच रिपोर्ट की काॅपी भी पुलिस को सौंप दी गई है। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच भूमि की चकबंदी को लेकर विवाद है। ऐसे में प्रकरण जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। डीएम कोर्ट का चकबंदी विभाग के लिए एक फर्जी आॅर्डर बनाकर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए चकबंदी कार्यालय में जमा कराया गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराया गया है, अब पुलिस जांच में साफ हो पायेगा कि यह पत्र किसने जारी कराया है।

इसे भी पढ़ें:  मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन, पीएम ने जताया शोक

थाना बुढ़ाना के प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा ने बताया कि डीएम के पेशकार की तहरीर पर अयाजुद्दीन और जावेद इकबाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना कस्बा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जयवीर सिंह चौधरी को सौंपी गई। विवेचनाधिकारी एसआई जयवीर ने बताया कि दोनों डीएम कोर्ट का फर्जी पत्र जारी करने के आरोपी बनाये गये हैं। मामले की जांच प्रारम्भ कर दी गई है। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंडिया गेट खाली कराया गयाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसेजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »