भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहा किसानों का कब्जा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली कूच के लिए पंजाब और हरियाणा के बाॅर्डर पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने के लिए उमड़ पड़े। किसानों के हाईवे पर ट्रैक्टरों के साथ उतरने के कारण यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। श्रृंखला बनाने के मद्देनजर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर के साथ किसानों के बीच पहुंचे। इस बीच करीब पांच घंटे तक दिल्ली देहरादून हाईवे पर किसानों का पूरा कब्जा रहा, हालांकि किसान एक साइड घेरे रहे, लेकिन इससे पूरा हाईवे बंद हो गया था। एसपी सिटी सहित दूसरे अफसर भूराहेडी से भंगेला चेक पोस्ट तक भ्रमण करते रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा की हरी झंडी मिल जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसान की ट्रैक्टर परेड दोपहर को शुरू हो गई। हाईवे पर हर तरफ ट्रैक्टरों का रेला नजर आने लगा था। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उमड़ पड़े थे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

दोपहर बाद किसान नेता राकेश टिकैत यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ जिले के रामपुर तिराहे पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से दिल्ली तक अपने ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाने का आह्नान किया। इस दौरान यहां निरीक्षण कर रहे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी उनसे बात की और किसानों से जाम नहीं लगाने का आग्रह किया। टिकैत ने कहा कि किसान हाईवे की एक साइड ही प्रदर्शन करेंगे। भाकियू ने सुबह 11 बजे से 4 बजे तक प्रदर्शन का ऐलान किया था। पांच घंटों तक किसान भारी संख्या में हाईवे पर काबिज रहा। सड़कों को घेरकर वाहन खड़े कर दिये गये। एक साइड यातायात के लिए खोली गई थी, लेकिन आमने सामने वाहनों के आ जाने के कारण यातायात जाम हो गया और तमाम व्यवस्था प्रभावित रही। जिले में पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने को किसान डटा रहा। एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पड़ने वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट कर दिया था। तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही खूफिया विभाग भी सड़क पर उतरा रहा। 

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, पांच ‘मुस्लिम कांवड़िया’ पकड़ेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद के ससुर ने मायावती से की क्षमा याचनाए.. कभी नाजायज फायदा नहीं उठाउंगा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-देश का किसान आज दुखीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »