भाकियू अराजनैतिक ने मुख्य सचिव से मांगी किसानों की खुशहाली

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ मुलाकात करते हुए उत्तर प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके हित में समस्याओं के निस्तारण और नये रास्ते तय करने के लिए मांगों के साथ ही सुझाव भी प्रदान किये। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के समक्ष प्रमुख मुद्दों को रखते हुए समाधान मांगा है। मुख्य सचिव को दिये ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश कृषि आधारित राज्य है, यहां पर 60 प्रतिशत लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्य में लगे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित के लिये अनेक कार्य किये गये हैं लेकिन अभी भी कुछ विषयों पर ठोस कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गुए कुछ सुझाव ऐसे हैं, जिनको किसान हित में लागू किया जाना आवश्यक है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक लोकभवन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देवेश चतुर्वेदी अपर मुख्य सचिव कृषि, उत्तर प्रदेश पावर कार्पाेरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल, वीणा कुमारी प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग, श्री गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व,योगेश कुमार प्रमुख सचिव पशुपालन, मनीषा सदस्य राजस्व परिषद, बीएल मीना प्रमुख सचिव उद्यान, जितेंद्र तोमर कृषि निदेशक, जेएस नवीन चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश, अनुराग यादव सचिव कृषि, अंजनी कुमार मंडी निदेशक सहित लगभग 25 विभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में 23 सूत्रीय मांगों पर लगभग दो घंटे लोकभवन में मुख्य सचिव कार्यालय के सभागार में चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, कांवड़ियों का घुटा दम

बैठक में निजी नलकूप की बिजली को पंजीकरण एवं शर्ताे से मुक्त करने, आलू निकासी का आदेश बदलने, अंश निर्धारण की त्रुटि को ग्राम स्तर पर ठीक करने, बाढ़ में उपजाऊ भूमि को ठीक करने में सहायता राशि,फसलों का मुववजा दिए जाने, गन्ना भुगतान हेतु शामली का भुगतान त्रिवेणी द्वारा किए जाने, भुगतान न करने वाली सिंभावली समूह, मोदी समूह सहित सभी चीनी मिलो पर सख्ती किए जाने, मोरना, नजीबाबाद का विस्तारीकरण किए जाने, चकबंदी अधिनियम में बदलाव किए जाने, बिजनौर में गुलदार से होने वाली घटनाओं को रोकने हेतु वन विभाग बिजनौर की योजना की स्वीकृति दिए जाने के आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा दिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने किसान नेताओं को सभी विषयों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, हरिनाम सिंह प्रदेश अध्यक्ष, दिगम्बर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, राजवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राम स्वरूप वर्मा पूर्वाचल प्रभारी/संगठन मंत्री, अनार सिंह मण्डल अध्यक्ष लखनऊ, राज कुमार मण्डल अध्यक्ष आगरा, महेन्द्र मुखिया जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, दिनेश कुमार जिला अध्यक्ष जालौन और कुलवंत सिंह जिला अध्यक्ष खीरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलिंडर लीकेज से एक ही परिवार के सात लोग झुलसे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-एक वोट बदल सकता है देश की तकदीरः योगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »