JAGBEER MURDER CASE–योगराज सिंह और टिकैत परिवार में समझौता

मुजफ्फरनगर। किसान नेता चौ. जगबीर सिंह हत्याकांड के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को लेकर दो किसान नेताओं के परिवारों में करीब 20 साल से चली आ रही कानूनी लड़ाई और रंजिश आखिरकार सामाजिक पहल पर मेल मिलाप की दहलीज तक पहुंची है। आज सामाजिक पंचायत में योगराज सिंह और टिकैत परिवार के बीच समझौता कराकर योगराज और राकेश टिकैत के गले मिलवाकर गिले शिकवे खत्म करा दिये गये हैं। पिछले साल ही निचली अदालत ने इस मामले में नरेश टिकैत को बरी किया था, लेकिन योगराज सिंह मामले की अपील लेकर ऊपरी अदालत चले गये थे।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत से अलग विचारधारा रखने वाले किसान नेता गांव अलावलपुर निवासी चौधरी जगबीर सिंह की छह सितंबर 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में देर शाम उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो अपनी एम्बेसडर कार से शहर स्थित अपने घर से वापस गांव लौट रहे थे। चौ. योगराज सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने मामले में अलावलपुर गांव के राजीव उर्फ बिट्टू और प्रवीण के अलावा सिसौली निवासी भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमे के विचारण के दौरान प्रवीण और बिट्टू की मौत हो चुकी है। जांच में पुलिस और सीबीसीआईडी ने चौधरी नरेश टिकैत को क्लीन चिट दे दी थी। मगर, सत्र परीक्षण शुरू होने पर वादी के बयान अंतर्गत धारा 319 के तहत अदालत ने उन्हें आरोपी के रूप में तलब किया था। जगबीर सिंह हत्याकांड की सुनवाई काफी लंबी चली और जुलाई 2023 को इस मामले में अपर सत्र न्यायालय ;विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्टद्ध कोर्ट नंबर पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने अपना फैसला सुनाते हुए नरेश टिकैत को सभी आरोपों से दोष मुक्त करार दिया था। अदालत का फैसला आने के बाद नरेश टिकैत ने इसे सच्चाई की जीत बताया था, लेकिन योगराज सिंह ने निचली अदालत के फैसले से असंतुष्ट होते हुए ऊपर अपील कर दी थी। 20 साल के बाद आये फैसले में दोष मुक्त होने के बाद भी नरेश टिकैत कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। इसी को लेकर अदालत का फैसला आने के बाद नरेश टिकैत का दर्द सार्वजनिक रूप से छलका भी। पिछले दिनों सिसौली के किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नरेश टिकैत ने खुले मंच से इस पीड़ा को जाहिर करते हुए इस बात पर नाराजगी जताई थी कि सभी को पता है कि मैं और मेरा परिवार निर्दोष हैं, लेकिन इस हत्याकांड के बाद हुए मुकदमे में उनको फंसाये जाने के बाद समाज से किसी ने भी समझौते की पहल नहीं की।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने सभी आंदोलन किए स्थगित, राकेश बोले-किसान देश के साथ

रालोद मुखिया जयत चौधरी के निर्देश पर समझौते को तैयार हुए योगराज, माना अहसान

इसी को लेकर अब योगराज सिंह और टिकैत परिवार के बीच समझौता कराने की पहल हुई और सामाजिक पंचायत में दोनों परिवारों के लोगों ने गले मिलकर शिकवे दूर कर लिये। बघरा ब्लाॅक क्षेत्र के गांव करवाडा में ग्राम प्रधान शिक्षा देवी के आवास पर मंगलवार को सामाजिक पंचायत बुलाई गई। इसमें टिकैत परिवार और योगराज सिंह व उनके परिवार से भी लोगों को बुलाया गया। बालियान खाप और दूसरे खापों के थाम्बेदार और चौधरी भी मौजूद रहे तो भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी यहां आये थे। करीब 200-250 लोगों के बीच टिकैत परिवार से चौ. राकेश टिकैत और भाकियू मुखिया नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत पहुंचे तो योगराज सिंह के साथ उनके भाई लेखराज और दूसरे परिजन भी इसमें शामिल हुए। प्रधान के पुत्र संजीव कुमार पुत्र स्व. यशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने समाज के सहयोग से एक जनवरी 2024 के दिन दोनों परिवारों में बनी रंजिश को दूर कर समझौते के प्रयास शुरू किये। कई बार इस बारे में परिवारों के लोगों से वार्ता हुई, समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर दोनों को नजदीक लाने का प्रयास किया गया और आज यह प्रयास सार्थक हुए हैं। सामाजिक पंचायत में राकेश टिकैत, गौरव टिकैत और योगराज सिंह व लेखराज सिंह गले मिले और इस लड़ाई को विराम देने पर सहमति बनी। राकेश टिकैत ने बताया कि पूर्व प्रधान यशपाल सिंह के आवास पर मीटिंग हुई, समाज के लोगों ने दोनों परिवारों का हाथ मिलाकर समझौता कराया है, सभी को यह स्वीकार है। इस दौरान मुख्य रूप से गौरव टिकैत, संजीव कुमार प्रधान पुत्र करवाडा कृष्णपाल राठी, श्यामपाल चेयरमैन, थाम्बेदार चौ. सौदान सिंह, संजय सिंह, बबलू अध्यक्ष कुटबा, देशवाल खाप के शरणवीर सिंह, रसूलपुर अध्यक्ष बिजेन्द्र, सुरेन्द्र प्रधान साल्हाखेडी, अरूण कुमार चेयरमैन कुटबी, वीरेन्द्र पूर्व प्रधान गोयला, आदेश करवाडा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने सभी आंदोलन किए स्थगित, राकेश बोले-किसान देश के साथराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »