देवबंद में मनाया गया आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 63वां अवतरण दिवस

धर्म नगरी देवबंद में बुधवार शाम 23 जुलाई 2025 को श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा (अतिथि भवन) में एक विशेष धार्मिक आयोजन “एक शाम गुरु वर के नाम” का आयोजन किया गया। यह आयोजन देवबंद सकल जैन समाज एवं वर्षायोग समिति द्वारा आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के 63वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम में भरतपुर (राजस्थान) से आए संगीतकार जितेन्द्र कुमार एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए भावपूर्ण गुरु भजनों पर जैन समाज की युवतियों अर्चना जैन, शिल्पी जैन, प्रिया जैन, सुमन जैन, आस्था जैन और चंचल जैन ने मनमोहक संगीतमय नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और वातावरण भक्तिभाव से भर उठा।

इसे भी पढ़ें:  चाँद कॉलोनी मे बन्द मकान मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी किये गिरफ्तार,आभूषण किये बरामद

महिलाओं के बीच आयोजित आरती थाली प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिली। सुंदरता और कलात्मकता के आधार पर इस प्रतियोगिता में:

प्रथम पुरस्कार: श्रीमती अर्चना जैन (पत्नी श्री सुबोध जैन)

द्वितीय पुरस्कार: श्रीमती उर्वशी जैन (पत्नी श्री अमन जैन)

तृतीय पुरस्कार: श्रीमती सुमन जैन

को प्रदान किया गया।

आचार्य श्री द्वारा अपने जीवन परिचय से जुड़े प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: लखनौती फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे श्री अभिषेक कुमार अर्हम जैन ने संपन्न किया। सकल जैन समाज व वर्षायोग समिति द्वारा महाराज श्री के चरणों का पदपक्षालन एवं शास्त्र भेंट भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री राम मोहन सैनी, सभासद मनोज सिंगल, सभासद अर्जुन सिंगल, एवं अजय गुप्ता (पंकज प्रेस) उपस्थित रहे। इनका स्वागत डॉ. डीके जैन, डॉ. अनुज गोयल, एवं वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक विनोद जैन (दस्तावेज लेखक) तथा वित्त संयोजक सुनील कुमार जैन (ठेकेदार) द्वारा पटृका पहनाकर सम्मानित कर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग

इस अवसर पर सतीश जैन, मुनेश जैन, संजय जैन, प्रियांशु जैन, अंकित जैन, अर्चना जैन, प्रीति जैन, संगीता जैन, सविता जैन सहित सकल जैन समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री मनोज जैन ने निभाई और पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह आयोजन जैन समाज की धार्मिक एकता, गुरुभक्ति और संस्कृति का प्रतीक बन गया, जिसमें भक्ति, नृत्य, कला और ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चाँद कॉलोनी मे बन्द मकान मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी किये गिरफ्तार,आभूषण किये बरामदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »