आचार्य श्री 108 सागर अरुण सागर जी का सरागवाड़ा जैन मंदिर मेंमंगल आगमन

देवबंद। श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर सरागवाड़ा (जैन अतिथि भवन) में 7जुलाई2025 दिन सोमवार को आचार्य श्री108 सागर अरूण सागर जी महाराज के मंगल आगमन के उपरांत चातुर्मास के लिए निवेदन किया गया। सकल जैन समाज द्वारा महाराज श्री के सानिध्य में दिन रविवार को मंगल कलश की स्थापना की ।मंदिर जी मे चल रहे भक्तामंर महामंगल विधान मंत्रो द्वारा प्रात: श्री जी का अभिषेक पूजा, शांति धारा का आयोजन हुआ। मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन तेज पैलेस में आयोजित किया गया। जहां ध्वजारोहण महेश चंद अजय कुमार संजय जैन परिवार ने किया। दोपहर में मंगल कलश स्थापना एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कलश स्थापना करने का सौभाग्य श्री सतीश जैन परिवार, णमोकार महामंत्र कलश वर्षायोग समिति देवबंद , आराध्य धाम कलश रविंद्र कुमार रजत कुमार सजल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व मंच उद्घाटन सत्येंद्र कुमार संयम जैन परिवार, भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण डॉक्टर संजीव कुमार प्रत्यूष जैन परिवार, आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण श्री हंस कुमार अंकुर जैन परिवार, दीप प्रज्जुलन श्री अंकित कुमार अविरल जैन परिवार (सिल्वर पैराडाइज फार्महाउस), पुष्पगिरी आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज का पद प्रक्षालन श्री सुबोध कुमार पारस जैन परिवार, आराध्य धाम प्रणेता आचार्य श्री अरुण सागर जी का पद प्रक्षालन डॉक्टर डीके जैन परिवार द्वारा किया गया। समारोह का आयोजन महिला जैन मिलन द्वारा मंगलाचरण बोलकर, महाराज श्री की महाआरती श्री आकाश कुमार अभिषेक कुमार प्रखर जैन परिवार(प्राची मोटर्स) द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

इससे पूर्व स्वागत अध्यक्ष श्री अनुज गोयल श्रीमती लीना गोयल परिवार की ओर से मुख्य अतिथि , अतिथीयो व पत्रकारों का पटका पहनकर सम्मान किया। समारोह मे उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह(पीडब्लूडी) द्वारा महाराज श्री को श्रीफल अर्पित कर उनके चरणों का पद प्रक्षालन किया । इसके उपरांत समाज द्वारा महाराज श्री की पूजा अर्चना की गई जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा महाराज श्री के समक्ष भक्ती के साथ अरध चढ़ाया। महाराज श्री अपने प्रवचन में बताया कि जैन साधु संत आरिकाएं वर्षायोग में चातुर्मास क्यों करते हैं उन्होंने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा है, जिसका अर्थ है किसी भी जीव को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाना. वर्षा ऋतु में, जब जीवों की उत्पत्ति बढ़ जाती है, तो मुनि विहार करने से अनजाने में भी जीवों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  नगर देवबंद और आस पास के गांवो में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल समपन्न होने पर ज़िला और नगर का प्रशासन बधाई का पात्र - डां अनवर सईद

इसलिए, वे एक स्थान पर रहकर अपनी अहिंसा व्रताचरण को दृढ़ता से पालते हैं। वर्षा योग का समय मुनि के लिए आत्म-साधना और ध्यान के लिए भी महत्वपूर्ण होता है. वे इस समय का उपयोग अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए करते हैं, अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं और कर्मों का नाश करते हैं। मंदिर प्रांगण में चल रहे 48 दिवसीय के भक्तांमर विधान के तीसरे दिन श्री अनिल कुमार नितिन कुमार सचिन जैन, चौथे दिन श्री पीसी जैन श्रीमती सरला जैन फरीदाबाद की ओर से विधान का आयोजन कराया गया

इसे भी पढ़ें:  स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

समारोह का मंच संचालन पुनीत जैन (मुजफ्फरनगर) ,मनोज जैन (देवबन्द) ने किया। कार्यक्रम में विनोद जैन ,सुनील जैन ,अजय जैन अतुल जैन ,अनुज जैन ,प्रवीण जैन ,अंकित जैन ,अनिल जैन,रेखा जैन ,पारुल जैन ,मुकेश जैन ,अर्चना जैन ,डॉली जैन सहित फरीदाबाद जैन समाज ,सरसावा जैन समाज ,मेरठ जैन समाज ,मुजफ्फरनगर जैन समाज ,‍‍‍‍‍देवबन्द जैन समाज उपस्थित रहा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कुदुसिया ट्रस्ट ने शिव भक्तों के लिए लगाया चिकित्सा शिविरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: नवनियुक्त एसएसपी आशीष तिवारी ने देवबंद थाने का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »