देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

देवबंद. देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया  सकल जैन समाज , श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति व वर्षायोग समिति ने आराध्य धाम प्रेणता आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को श्री दिगम्बर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी सारगवाड़ा , श्री दिगंबर जैन पा‌र्श्वनाथ मंदिर जी बहारा , श्री दिगंबर जैन मंदिर जी कानूनगयान , श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नेचलगढ़ मे भगवान पा‌र्श्वनाथ के समक्ष क्रमशः श्री रविंद्र कुमार रजत कुमार सजल जैन अर्णव जैन , श्री महिपाल मुकेश कुमार वैभव जैन , श्री महिपाल अजय कुमार शुभम ऋषभ जैन , श्री महेशचंद रजनीश कुमार नमन जैन अक्षत जैन , श्रीपाल प्रवीण कुमार जैन ने बोली द्वारा 23-23 किलो के निर्वाण लाडडू अर्पित किए । इससे पूर्व महाराज श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा, पूजा-अर्चना, भक्तांमर विधान कराया गया। जिसमें प्रथम शांतिधारा श्री संदीप कुमार नमन रजत जैन और द्वितीय शांतिधारा श्री अतुल कुमार अंकित हर्षित जैन ने सौभाग्य प्राप्त किया। श्रीजी की पूजा-अर्चना करके व चारों जैन मंदिर में निर्वाण लाडडू चढा़ने के उपरांत महाराज श्री की आहारचर्या डॉक्टर डी.के. जैन के यहां हुई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अवैध गाय का कटान पर गरमाया माहौल, बुलडोजर की मांग


 


महाराज श्री ने अपने प्रवचन में भगवान पा‌र्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर कहा की जैन धर्म में, भगवान पार्श्वनाथ 23वें तीर्थंकर थे, और सम्मेद शिखर (पारसनाथ पर्वत) पर उन्हें निर्वाण प्राप्त हुआ था। निर्वाण लड्डू चढ़ाने का कार्य, भगवान पार्श्वनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने का एक तरीका है। साथ ही उन्होंने अपने प्रवचन में भक्तांमर विधान के 21वें काव्य को पढ़कर इसका भवार्थ बताया कि इस पृथ्वी पर मैने विष्णु और महादेव देखे, तो ठिक हि है, क्योंकि उन्हे देखकर आपको देखने के बाद मन तृप्त हुआ, हृदय को संतोष प्राप्त हुआ, अच्छा हुआ, कि मैने उन्हे पहले देखा, अन्यथा एक बार आपको देखने के बाद क्या इस पृथ्वी का और कोई भि देव जन्म जन्मांतर मे भायेगा? अर्थात आपके समान कोई देव नही, आपकि किसीसे तुलना नही, जो एक बार आपके दर्शन कर ले, आपके चरण मे आ जाये, फिर उसे कोई अन्यमत कि प्रशंसा नही होती। आपका वीतराग रुप हि मन को शांति तथा स्थिरता प्रदान करता है। इस निर्वाण मोहत्सव मे सुदेश जैन, अतुल जैन, अनुज जैन, सुनील जैन,सतिश जैन, अंकित जैन, अखिल जैन , अजय जैन , मोनी जैन, मनोज जैन(पिल्लो), नूतन जैन सुनीता जैन,संगीता जैन,नेहा जैन सविता जैन,डोली जैन, नीलिमा जैन शिल्पी जैन,स्वाति जैन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: तमंचा लहराकर दलित युवक को धमकाने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कुदुसिया ट्रस्ट ने शिव भक्तों के लिए लगाया चिकित्सा शिविरजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »