भक्तामर महामंडल विधान के 17वें दिन हुआ विशेष अनुष्ठान, महाराज श्री ने बताया भक्तामर का दिव्य अर्थ

नयन जागृति डेस्क | आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान के 17वें दिन का आयोजन गहरी आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर श्री डॉ. डी.के. जैन द्वारा श्री जी की प्रथम शांतिधारा की गई, तत्पश्चात मनीष जैन (अमेरिका) ने द्वितीय शांतिधारा कर विधिपूर्वक विधान का शुभारंभ किया। दिनभर चले इस आयोजन में मुख्य विधान भी डॉ. डी.के. जैन द्वारा ही कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

महाराज श्री ने किया 17वें श्लोक का गूढ़ अर्थ स्पष्ट

अपने दिव्य प्रवचनों में आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज ने भक्तामर स्तोत्र के 17वें श्लोक का सार श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा:

“नास्तं कादाचिदुपयासि न राहुगम्यः।

स्पष्टीकरोषि सहसा युगपज्जगन्ति ॥

नाम्भोधरोदर निरुद्धमहाप्रभावः ।

सूर्यातिशायिमहिमासि मुनीन्द्र! लोके॥”

इसका भावार्थ बताते हुए उन्होंने कहा, “हे मुनीन्द्र! आप सूर्य की भांति कभी अस्त नहीं होते, न ही राहु द्वारा ग्रसित होते हैं और न ही मेघों से आपकी आभा दबती है। आपके ज्ञान का तेज इतना व्यापक है कि तीनों लोकों को एक साथ प्रकाशित कर देता है। आप सूर्य से भी अधिक महिमावान हैं।”

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रोटरी क्लब ने किय कम्प्यूटर लैब का उदघाट

उन्होंने आगे कहा कि भक्तामर स्तोत्र केवल स्तुति नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का महान स्रोत है। इसे आचार्य मानतुंग ने भगवान आदिनाथ की स्तुति में रचा था और यह आज भी साधकों के जीवन में चमत्कारिक परिणाम देता है।

इस विशेष दिन पर जैन समाज की विशाल सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं में शामिल नीलिमा जैन, नूतन जैन, चंदन जैन, शिल्पी जैन, सविता जैन, मोना जैन, आस्था जैन, नीतू जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, अनुज जैन, सुदेश जैन, अभिषेक जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन, विनय जैन सहित समस्त जैन समाज।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में 48 दिवसीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »